चंदौली में एसपी ने 14 थाना प्रभारियों के कार्यक्षेत्र बदले:8 निरीक्षक और 6 दरोगा को नई तैनाती, कई थानों को मिले नए प्रभारी

Nov 29, 2026 - 14:18
0
चंदौली में एसपी ने 14 थाना प्रभारियों के कार्यक्षेत्र बदले:8 निरीक्षक और 6 दरोगा को नई तैनाती, कई थानों को मिले नए प्रभारी
चंदौली के एसपी आकाश पटेल ने रविवार को 14 थाना प्रभारियों के कार्यक्षेत्र में फेरबदल किया। इनमें आठ निरीक्षक और छह उपनिरीक्षक शामिल हैं। एसपी ने सभी नवागत थाना प्रभारियों को निष्ठा और ईमानदारी के साथ जिम्मेदारी निभाने के निर्देश दिए हैं। एसपी ने बताया कि जिले में कानून-व्यवस्था बनाए रखने और पुलिसिंग को बेहतर बनाने के उद्देश्य से कई थानों में नए प्रभारी नियुक्त किए गए हैं। प्रमोद कुमार सिंह को सैयदराजा थाना प्रभारी और विनीत राय को मुगलसराय कोतवाली प्रभारी बनाया गया है। धर्मेंद्र पांडेय को अलीनगर और रवि भूषण मौर्य को चकिया कोतवाली की जिम्मेदारी सौंपी गई है। राम सजन नागर को धानापुर, विजय प्रताप सिंह को धीना और अशोक कुमार मिश्रा को बबुरी थाने का प्रभारी बनाया गया है। वहीं, अर्जुन सिंह को बलुआ थाने की जिम्मेदारी दी गई है। इसके अलावा भूपेंद्र कुमार निषाद को इलिया, विजय प्रताप सिंह को सकलडीहा और नरसिंह ओझा को कंदवा थाने का प्रभारी नियुक्त किया गया है। रीता देवी को महिला थाना प्रभारी बनाया गया है। वहीं, किशोर कुमार चौबे और त्रिवेणी लाल सेन को पुलिस लाइन से संबद्ध कर दिया गया है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User