इंजन के साइलेंसर पाइप से लटका मिला युवक का शव:इटावा में चाचा ने जताई हत्या की आशंका, पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए भेजा

Nov 29, 2026 - 14:18
0
इंजन के साइलेंसर पाइप से लटका मिला युवक का शव:इटावा में चाचा ने जताई हत्या की आशंका, पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए भेजा
इटावा जिले के बकेवर थाना क्षेत्र में आगरा-कानपुर हाईवे पर बहेड़ा पुल के पास रविवार सुबह 20 वर्षीय कमल सिंह का शव मिला। वह गाड़ी धुलाई केंद्र की कोठरी के पीछे इंजन के साइलेंसर पाइप से दुपट्टे के सहारे लटका था। शव जमीन पर बैठी हुई हालत में था। देखिए तस्वीरें- महेवा चौकी इंचार्ज मौके पर पहुंचे राहगीरों की सूचना पर महेवा चौकी इंचार्ज दिलीप पांडेय मौके पर पहुंचे। शव के पास बैग और कपड़े भी पड़े थे। पुलिस को मिले मोबाइल से युवक की पहचान ग्राम अंदावा मड़ैया मल्लाहन निवासी कमल सिंह पुत्र भानूप्रताप निषाद के रूप में हुई। थानाध्यक्ष बकेवर विपिन मलिक और सीओ भरथना रामदबन मौर्य पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। फॉरेंसिक टीम ने जांच की। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजने की कार्रवाई शुरू की। हत्या के बाद लटकाए जाने की आशंका कमल के चाचा तेजराम निषाद ने बताया कि कमल शनिवार शाम करीब 5 बजे मुंबई जाने के लिए घर से निकला था। रविवार सुबह करीब 10 बजे उन्हें शव मिलने की जानकारी मिली। उन्होंने कहा कि शव की स्थिति देखकर उन्हें हत्या के बाद लटकाए जाने की आशंका है। परिवार के अनुसार, कमल चार भाइयों में तीसरे नंबर पर था। उसके भाई हरीबाबू, लोकेन्द्र और रामराज हैं। उसके पिता रविवार सुबह करीब 5 बजे अन्य परिजनों के साथ पचनद मेला देखने गए थे। मोबाइल की जांच कर रही पुलिस घटना की सूचना पर एसपी ग्रामीण श्रीशचन्द्र ने भी मौके पर पहुंचकर जांच की। सीओ भरथना रामदबन मौर्य ने कहा कि युवक ने फांसी लगाकर आत्महत्या की है और शरीर पर चोट के निशान नहीं मिले हैं। उन्होंने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद स्थिति साफ होगी। मोबाइल की जांच की जा रही है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User