वीडियो से ब्लैकमेल कर महिला से पांच लाख वसूले:वीडियो बनाने के आरोप में दो गिरफ्तार; एएसपी बोले- साक्ष्यों के आधार पर जांच जारी

Nov 29, 2026 - 14:18
0
वीडियो से ब्लैकमेल कर महिला से पांच लाख वसूले:वीडियो बनाने के आरोप में दो गिरफ्तार; एएसपी बोले- साक्ष्यों के आधार पर जांच जारी
बरेली में नशीला पदार्थ देकर दुष्कर्म करने, वीडियो बनाने और उसे वायरल करने की धमकी देकर पांच लाख रुपये वसूलने के आरोप में इज्जतनगर पुलिस ने दो लोगों को गिरफ्तार किया है। महिला ने बहुजन सम्यक पार्टी (मिशन) के अध्यक्ष रक्षपाल सागर और उसके साथी जितेंद्र गंगवार पर आरोप लगाए हैं। पुलिस ने 27 नवंबर को मिली शिकायत के आधार पर केस दर्ज किया। दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा में भेजने की कार्रवाई की गई है। महिला के मुताबिक, अश्लील वीडियो के जरिए उसे लगातार ब्लैकमेल किया जाता था। विरोध करने पर वीडियो सार्वजनिक करने की धमकी दी जाती थी। आरोप है कि 10 अक्टूबर 2025 को रक्षपाल उसे लखनऊ ले गया और वीडियो वायरल करने का डर दिखाकर अपने साथी जितेंद्र गंगवार उर्फ बिल्ला से भी दुष्कर्म कराया। महिला ने आरोप लगाया कि दोनों आरोपी वीडियो डिलीट करने के बदले रुपये मांगते थे। बेटी की शादी तुड़वाने की धमकी देकर भी दबाव बनाया गया। फरवरी से अगस्त 2026 के बीच उससे पांच लाख रुपये वसूले गए। रकम जुटाने के लिए उसे अपने जेवर गिरवी रखने पड़े। इसके बाद भी उसे धमकी भरे संदेश भेजे जाते रहे। एएसपी शिवम आशुतोष ने बताया कि महिला ने दो लोगों के खिलाफ नशीला पदार्थ देकर शारीरिक संबंध बनाने, वीडियो तैयार करने और जबरन पांच लाख रुपये वसूलने की शिकायत की थी। शिकायत मिलने के बाद इज्जतनगर थाने में संबंधित धाराओं में केस दर्ज किया गया। उन्होंने कहा कि मामले की जांच साक्ष्यों के आधार पर चल रही है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User