राजा भैया बोले- मैं देखना चाहता था कौन कथा रोकेगा:बोले- भारत में श्रीराम कथा नहीं होगी, क्या यह पाकिस्तान है
प्रतापगढ़ के कुंडा स्थित बेंती राजभवन में तीन दिवसीय श्रीराम कथा का शुक्रवार को समापन हुआ। इस दौरान कुंडा विधायक रघुराज प्रताप सिंह उर्फ राजा भैया ने कथा रोकनी बात कहने वालों पर पलटवार किया। उन्होंने कहा- भारत में कोई कैसे कह सकता है कि श्रीराम कथा नहीं होगी? क्या यह पाकिस्तान, अफगानिस्तान या बांग्लादेश है? बोले- रोज हेलीकॉप्टर से VVIP मेहमान पहुंच रहे हैं
राजा भैया ने कहा कि कुछ लोगों ने चुनौती दी थी कि वे कथा नहीं होने देंगे। इसके जवाब में प्रदेश और देश के लोगों ने अपनी बात रखी। उन्होंने बताया कि कथा में हर दिन तीन से चार हेलीकॉप्टर से वीवीआईपी मेहमान पहुंच रहे थे। 'मैं देखना चाहता था कि कौन रोकता है'
उन्होंने कहा कि बागेश्वर धाम सरकार प्रयागराज पहुंचे तो उन्हें हेलीकॉप्टर से बेंती लाया जा सकता था, लेकिन वे खुद उन्हें लेने गए। राजा भैया ने कहा कि वे देखना चाहते थे कि उन्हें रोकने वाला कौन है। उन्होंने पुलिस और प्रशासन को सड़क से आने की सूचना नहीं दी थी, फिर भी रास्ते में किसी ने नहीं रोका। राजा भैया ने कहा कि बागेश्वर धाम सरकार लोगों को जोड़ने, जाति-पाति का भेदभाव मिटाने और सामाजिक कुरीतियां दूर करने की बात करते हैं। उन्होंने सवाल किया कि इससे कुछ लोगों को परेशानी क्यों है और इस पर विचार होना चाहिए। 'अंग्रेज चले गए, लेकिन राजनीतिक दल आज भी उनकी नीति पर काम कर रहे'
उन्होंने अंग्रेजों की ‘बांटो और राज करो’ नीति का जिक्र करते हुए कहा कि अंग्रेज चले गए, लेकिन राजनीतिक दल आज भी इसी नीति पर काम कर रहे हैं। उनके मुताबिक, हिंदुओं को जातियों में बांटना आसान है, जबकि उन्हें एकजुट करना कठिन है। राजा भैया ने हर जनपद में श्रीराम कथा कराने की बागेश्वर धाम सरकार की घोषणा का समर्थन किया। उन्होंने कहा कि महाराज जी आगे चलेंगे और वे तन-मन से उनके साथ खड़े रहेंगे। अंत में उन्होंने भारत को हिंदू राष्ट्र बनाने के लक्ष्य के लिए एकजुट होने और देवी-देवताओं के अपमान का विरोध करने की अपील की।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)