राजा भैया बोले- सभी सनातनियों को निमंत्रण दिया:कहा- कथा लोगों को धर्म और सद्बुद्धि की ओर ले जाने का प्रयास

Nov 16, 2026 - 14:40
0
राजा भैया बोले- सभी सनातनियों को निमंत्रण दिया:कहा- कथा लोगों को धर्म और सद्बुद्धि की ओर ले जाने का प्रयास
श्रीराम कथा शुरू होने से पहले जनसत्ता दल लोकतांत्रिक के अध्यक्ष व कुंडा विधायक रघुराज प्रताप सिंह राजा भैया ने दिया बड़ा बयान कहा कि प्रभु श्री राम का चरित्र इतना व्यापक है, विस्तृत है, विशद है, कि कोई वर्णन तो कर नहीं सकता, लेकिन भगवान श्री राम की कथा का सबसे बड़ा संदेश या सबसे बड़ा उद्देश्य ये होता है कि जन सामान्य में भगवान श्री राम के विशाल चरित्र को दिखा करके और सदबुद्धि की ओर, धर्म की ओर, अंधकार से उजाले की ओर सबको ले चलने का प्रयास हो, इसी निमित्त ये कथा हो रही है। ​हिंदू राष्ट्र और देश के विभाजन पर कहा कि देखिए पूरी बात हमारी बताइए। भारत का जब बंटवारा हुआ तो धर्म के आधार पर हुआ। इसको मैं कई बार कहता हूं, आप सब लोग जानते भी हैं और मानेंगे भी, इसे हिंदुओं ने यह कभी नहीं कहा कि हम मुस्लिम के साथ नहीं रह सकते हैं। मुस्लिम लीग ने, जिन्ना ने यह कहा कि हमको इस्लामिक राष्ट्र चाहिए, हम हिंदुओं के साथ नहीं रह सकते हैं और इस तरह से पूर्वी-पश्चिमी पाकिस्तान अस्तित्व में आया। इस बात से आप सभी लोग सहमत हैं, जो हमको सुन रहे हैं, देख रहे हैं, वो भी सहमत हैं। ​राजनीतिक बयानों पर कहा कि जो हमको कहना था वो कह चुके हैं, उससे हम पीछे नहीं हटेंगे।" ​कथा और सनातन वक्ताओं के संबंध मे हमने कहा ना कि हम किसी पर कोई टिप्पणी नहीं करेंगे और जिसको जो मानना हो माने। अभी पूरा ध्यान, पूरी ऊर्जा, पूरा प्रयास इस विशाल कथा को सफल बनाने में है। और पूरे सनातनियों की भागीदारी है इसमें। बहुत से सनातनी वक्ता भी इस कथा में आएंगे, बागेश्वर धाम सरकार के श्रीमुख से राम कथा होगी, लेकिन साथ में बहुत से सनातनी वक्ता हिंदुओं को, हिंदुत्व को एक दिशा देने के लिए आयेंगे। आज क्या परिस्थितियां हैं, यह बताने के लिए वह आएंगे। इस कथा में हमने सबको निमंत्रण दिया है, सभी सनातनियों को, सभी हिंदुओं को, सभी आस्थावानों को सादर निमंत्रण दे रहे हैं और आपके माध्यम से पुनः दे रहे हैं।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User