सोपान एन्क्लेव में बाल दिवस पर क्रिकेट मैच आयोजित:शौर्य ने 121 रन बनाए और तीन विकेट लेकर टीम को दिलाई जीत

Nov 16, 2026 - 14:40
0
सोपान एन्क्लेव में बाल दिवस पर क्रिकेट मैच आयोजित:शौर्य ने 121 रन बनाए और तीन विकेट लेकर टीम को दिलाई जीत
लखनऊ में बाल दिवस के अवसर पर सोपान एन्क्लेव में बच्चों के लिए क्रिकेट टूर्नामेंट और विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। खेल और मनोरंजन से सजे इस कार्यक्रम में बच्चों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और अपनी खेल प्रतिभा का प्रदर्शन किया। आयोजन का मुख्य आकर्षण सोपान डोमिनेटर्स और सोपान आउटलायर्स के बीच खेला गया क्रिकेट मुकाबला रहा। मैच में सोपान डोमिनेटर्स की कप्तानी देवांश ने की, जबकि सोपान आउटलायर्स की कमान देव के हाथों में रही। टॉस के बाद पहले बल्लेबाजी करने उतरी डोमिनेटर्स की टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए निर्धारित खेल में 171 रन का स्कोर खड़ा किया। लक्ष्य का पीछा करने उतरी आउटलायर्स की टीम 138 रन ही बना सकी। इस तरह डोमिनेटर्स ने 33 रन से मुकाबला जीत लिया। मैच में सोपान डोमिनेटर्स के शौर्य का प्रदर्शन सबसे खास रहा। उन्होंने शानदार बल्लेबाजी करते हुए 121 रन की बेहतरीन पारी खेली। इसके साथ ही गेंदबाजी में भी तीन विकेट हासिल कर टीम की जीत में अहम योगदान दिया। उनके शानदार ऑलराउंड प्रदर्शन के लिए उन्हें मैन ऑफ द मैच और बेस्ट बॉलर के पुरस्कार से सम्मानित किया गया। क्रिकेट प्रतियोगिता के अलावा बच्चों के लिए विभिन्न सांस्कृतिक और मनोरंजक गतिविधियां भी आयोजित की गईं। पूरे कार्यक्रम के दौरान बच्चों में खासा उत्साह देखने को मिला। आयोजन का उद्देश्य बच्चों को खेल, रचनात्मकता और आपसी सहयोग के लिए प्रोत्साहित करना रहा।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User