किसान यूनियन का स्वागत समारोह:अशोक यादव बोले-किसानों के अधिकारों के लिए संघर्ष जारी रखेगा संगठन
लखनऊ में गोमती नगर के विशेष खंड-2 स्थित विजयपुर गांव में भारतीय किसान यूनियन राष्ट्रीयतावादी संगठन के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष अशोक यादव का भव्य स्वागत किया गया। इस अवसर पर उन्होंने अपने हाथों से क्षेत्र में नवनिर्मित सड़कों का उद्घाटन किया। कार्यक्रम के दौरान अशोक यादव ने नगर निगम जोन-4, गोमती नगर के अधिकारियों और कर्मचारियों के सहयोग की सराहना की। उन्होंने लखनऊ नगर निगम के अपर नगर आयुक्त पंकज श्रीवास्तव, जोनल अधिकारी शिल्पा कुमारी, पंकज शुक्ला, अतुल, सदानंद, अपूर्व पांडेय और राकेश वर्मा सहित पूरे विभाग का आभार जताया। इस दौरान अशोक यादव ने कहा कि भारतीय किसान यूनियन राष्ट्रीयतावादी संगठन किसानों के अधिकारों की रक्षा के लिए लगातार संघर्ष करता रहेगा। संगठन किसानों की समस्याओं को प्रमुखता से उठाने और उनके हितों की आवाज बुलंद करने के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने कहा कि किसानों के सम्मान और अधिकारों के लिए संगठन का संघर्ष जारी रहेगा।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)