राम मनोहर हत्याकांड में 11 आरोपी गिरफ्तार:पांच पुरुष और छह महिलाएं शामिल; चार आरोपियों की निशानदेही पर डंडा और ईंट मिली
बाराबंकी के माती थाना क्षेत्र के बस्ती गांव में युवक राम मनोहर की हत्या के मामले में पुलिस ने 11 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। शुक्रवार शाम करीब 5 बजे हुई इस कार्रवाई में पांच पुरुष और छह महिलाएं शामिल हैं। पुलिस ने दो नाबालिगों को भी संरक्षण में लिया है। पुलिस के मुताबिक, शुक्रवार 13 नवंबर को टीम ने नूरपुर तिराहे के पास से हत्या के मामले में वांछित आरोपियों को गिरफ्तार किया। यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर चलाए जा रहे अभियान के तहत की गई। अपर पुलिस अधीक्षक उत्तरी के निर्देशन और क्षेत्राधिकारी नगर के पर्यवेक्षण में माती थाना पुलिस ने यह कार्रवाई की। बस्ती गांव के रहने वाले हैं सभी आरोपी गिरफ्तार आरोपियों के नाम हंसराज, हरिश्चन्द्र, छोटेलाल, रंजीत कुमार, जितेन्द्र कुमार, सोनी, गीता, जयदेवी, विद्यावती, रामदुलारी उर्फ मनकनी और सुषमा हैं। पुलिस के अनुसार, सभी बस्ती गांव के निवासी हैं। निशानदेही पर डंडा और ईंट बरामद पुलिस ने हंसराज, हरिश्चन्द्र, रंजीत कुमार और जितेन्द्र कुमार की निशानदेही पर देवा रोड स्थित गोयल फार्म हाउस के पास से डंडा और ईंट बरामद की। पुलिस का दावा है कि इनका इस्तेमाल हत्या में किया गया था। पुलिस ने गिरफ्तार आरोपियों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई कर उन्हें जेल भेज दिया है। मामले की जांच जारी है।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)