नमामि गंगे की टीम ने गंगा में गिरते नाले देखे:फर्रुखाबाद में 15 दिसंबर तक नालों पर काम पूरा करने के निर्देश
राष्ट्रीय स्वच्छ गंगा मिशन के उपनिदेशक नलिन कुमार श्रीवास्तव शुक्रवार को 2 बजे टीम के साथ फर्रुखाबाद पहुंचे। उन्होंने पांचाल घाट पर गंगा किनारे का निरीक्षण किया और नदी में गिर रहे नालों को देखा। उन्होंने 4 बजे फतेहगढ़ स्थित 17 एमएलडी क्षमता वाले एसटीपी प्लांट का भी निरीक्षण किया। इसके बाद अधिकारियों के साथ बैठक कर गंगा में नालों का पानी जाने से रोकने की योजना पर चर्चा की। अधिकारियों को ग्राम पंचायत स्तर पर फिल्टर चैंबर बनाने और दूसरे नालों पर भी चैंबर बनाने के निर्देश दिए गए। संबंधित विभागों से उचित कार्रवाई करने को कहा गया। बैठक में प्रभागीय निदेशक राजीव कुमार, जिला पंचायत राज अधिकारी अवनीश कुमार, गंगा प्रदूषण नियंत्रण इकाई जल निगम कानपुर के परियोजना अभियंता मोहित चक, जिला परियोजना अधिकारी निहारिका पटेल और जल निगम शहरी के विपुल कुमार समेत अन्य अधिकारी मौजूद रहे। अधिकारियों को 15 दिसंबर तक काम पूरा करने के निर्देश दिए गए, ताकि गंदा पानी गंगा में न जाए। अधिकारियों ने बताया कि ड्रोन से सर्वे कर जिले के नालों की पहचान की गई थी। सात नाले एसटीपी प्लांट से जुड़े हैं। बाकी नालों पर भी काम करने को कहा गया है।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)