रामायण फिल्म के शो में प्रोजेक्टर से धुआं निकला:ग्रेटर नोएडा वेस्ट के मॉल में 10 से 15 दर्शक सुरक्षित बाहर निकाले गए
ग्रेटर नोएडा वेस्ट के गैलेक्सी ब्लू सफायर मॉल के सिनेमा हॉल में रामायण फिल्म के शो के दौरान प्रोजेक्टर से धुआं निकलने लगा। हॉल में मौजूद 10 से 15 लोगों को सुरक्षित बाहर निकाला गया। किसी के घायल होने की सूचना नहीं है। नोएडा पुलिस कमिश्नरेट के मीडिया सेल के मुताबिक, थाना बिसरख इलाके के मॉल के ऑडि-10 में आग लगने की सूचना मिली थी। फायर सर्विस की टीम और स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची। जांच में पता चला कि प्रोजेक्टर रूम में शॉर्ट सर्किट से तार गर्म हो गए थे और धुआं फैल गया था। मौके पर मौजूद लोगों ने एक्सटिंग्विशर से तारों में लगी आग बुझा दी थी। बताया गया कि शाम 7:30 बजे फिल्म का शो चल रहा था। धुआं निकलने के बाद शो रोक दिया गया और दर्शकों को बाहर निकाला गया। दर्शकों के पैसे भी वापस कर दिए गए। फिलहाल मौके पर स्थिति सामान्य है। एहतियात के तौर पर उस शो को बंद कर दिया गया। फायर विभाग और पुलिस मामले में जरूरी कार्रवाई कर रहे हैं।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)