बरौला में ग्राम चौपाल:पूर्व डीआईजी रामतीर्थ परमहंस बोले- वर्ग के लोग बदलाव के लिए तैयार
फतेहपुर के बरौला गांव में समाजवादी पार्टी की ओर से ग्राम चौपाल का आयोजन किया गया। इसमें सपा के राष्ट्रीय महासचिव एवं पूर्व मंत्री इंद्रजीत सरोज और खागा विधानसभा के पूर्व प्रत्याशी एवं पूर्व डीआईजी रामतीर्थ परमहंस शामिल हुए। चौपाल में वक्ताओं ने वर्तमान सरकार की नीतियों और कार्यप्रणाली पर सवाल उठाते हुए आम जनता से जुड़ी समस्याओं को उठाया। पूर्व मंत्री इंद्रजीत सरोज ने ग्रामीणों से संवाद किया। उन्होंने समाजवादी पार्टी की नीतियों और पूर्ववर्ती सरकार के कार्यों का उल्लेख करते हुए कहा कि मौजूदा परिस्थितियों में आम आदमी कई समस्याओं से जूझ रहा है। वहीं, पूर्व डीआईजी रामतीर्थ परमहंस ने कहा कि वर्तमान सरकार को बदलकर समाजवादी पार्टी की सरकार बनाने के लिए हर वर्ग के लोग तैयार हैं। चौपाल में पार्टी के पदाधिकारी, कार्यकर्ता और बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)