रामपुर में 15 स्कूलों के छात्र रंगोली बना रहे:दीपावली महोत्सव पर विधायक आकाश सक्सेना मुख्य अतिथि

Nov 06, 2026 - 12:58
0
रामपुर में 15 स्कूलों के छात्र रंगोली बना रहे:दीपावली महोत्सव पर विधायक आकाश सक्सेना मुख्य अतिथि
रामपुर में महिला सशक्तिकरण और मिशन शक्ति के प्रति जागरूकता का संदेश देने के लिए दीपावली महोत्सव का आयोजन किया जा रहा है। शुक्रवार सुबह 9 बजे से ही जिले के करीब 15 विद्यालयों के छात्र-छात्राएं रंगोली और पेंटिंग बनाने में जुट गए। इन रंगोलियों के माध्यम से महिला मिशन शक्ति, विकसित रामपुर और विकसित भारत का संदेश दिया जा रहा है। कार्यक्रम की तैयारियां लगभग पूरी हो चुकी हैं। दोपहर करीब 1 बजे नगर विधायक आकाश सक्सेना कार्यक्रम के मुख्य अतिथि होंगे। विद्यालयों के विद्यार्थियों के साथ मौजूद कार्यक्रम में छात्र-छात्राओं ने अलग-अलग विषयों पर आकर्षक रंगोलियां तैयार की हैं। माध्यमिक शिक्षा विभाग के अधिकारी भी सुबह से ही विद्यालयों के विद्यार्थियों के साथ मौजूद हैं। जिला विद्यालय निरीक्षक, मुख्य विकास अधिकारी, जिलाधिकारी, पुलिस अधीक्षक समेत अन्य अधिकारियों के भी कार्यक्रम में पहुंचने की संभावना है। प्रतियोगिता में प्रथम, द्वितीय, तृतीय, चतुर्थ और पंचम स्थान प्राप्त करने वाले प्रतिभागियों को पुरस्कृत किया जाएगा। कार्यक्रम का आयोजन कराया गया नगर विधायक आकाश सक्सेना ने कहा कि दीपावली के मौके पर इस कार्यक्रम का आयोजन इसलिए कराया गया है, ताकि महिलाएं जागरूक हो सकें और अपने अधिकारों की लड़ाई अच्छे से लड़ सकें। महिलाएं अपने अधिकारों, कर्तव्यों और दायित्वों को समझकर देश के विकास में योगदान दे सकें, इसी उद्देश्य से यह आयोजन किया गया है। कन्या इंटर कॉलेज की छात्रा ने कहा कि द्रौपदी मुर्मू को देख लीजिए, वह वर्तमान में भारत की राष्ट्रपति हैं। हम मिशन शक्ति के माध्यम से महिलाओं को जागरूक कर रहे हैं। सेंट पॉल स्कूल की छात्रा ने बताया कि महिलाएं आज किस तरह आगे बढ़ रही हैं और किन-किन ऊंचाइयों को छू रही हैं, यह रंगोलियों के जरिए दिखाया जा रहा है। विकसित भारत और विकसित रामपुर का संदेश देकर लोगों को जागरूक कर रहे हैं। कन्या इंटर कॉलेज की एक अन्य छात्रा ने कहा कि हम दिखाना चाहते हैं कि महिलाएं अब बहुत कुछ कर सकती हैं और किसी भी क्षेत्र में पीछे नहीं रहेंगी। 16 सहपाठियों के साथ मिलकर रंगोली तैयार एक छात्रा ने बताया कि उसने अपनी 16 सहपाठियों के साथ मिलकर पूरी रंगोली तैयार की है। कार्यक्रम के जरिए छात्राएं महिला शक्ति और आत्मनिर्भरता का संदेश दे रही हैं।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User