'घुसपैठियों के लिए देश में कोई जगह नहीं':भाजपा अवध क्षेत्र अध्यक्ष बोले- 2027 में सपा के पास जमीन नहीं बचेगी
राजधानी लखनऊ समेत पूरे अवध क्षेत्र में चुनावी सरगर्मी तेज हो गई है। भाजपा की तरफ से बीते दिनों लखनऊ में लोकतंत्र बचाओ पदयात्रा निकाली गई। इसमें अवध क्षेत्र का कैडर भी शामिल रहा। इसका नेतृत्व किया भाजपा अवध क्षेत्र के अध्यक्ष अवधेश द्विवेदी ने। दैनिक भास्कर ने उनसे खास बातचीत की। अवधेश द्विवेदी ने विपक्ष पर तीखा हमला बोला और आगामी चुनावों की तैयारियों पर खुलकर बात की। साथ ही संगठन में आगे चुनाव को लेकर किए जाने वाले कामों की जानकारी दी। पेश हैं बातचीत के मुख्य अंश… सवाल : भाजपा की लोकतंत्र बचाओ पदयात्रा का मुख्य उद्देश्य क्या था? जवाब : जिस प्रकार से विपक्ष के लोग समाज को बांटने और उसमें जहर घोलने का काम कर रहे हैं, उसके जवाब में भारतीय जनता पार्टी और राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (NDA) के द्वारा कल यह पदयात्रा निकाली गई। यह पदयात्रा केवल लखनऊ में ही नहीं, बल्कि देश के 150 से अधिक स्थानों पर निकाली जा रही है। इसका मुख्य उद्देश्य यह है कि पश्चिम बंगाल में जिस तरह से घुसपैठियों ने आकर शरण ली और नागरिकता ले ली थी, एसआईआर लागू होते ही उन्हें छोड़ना पड़ा। उसी तरह से प्रधानमंत्रीजी और गृहमंत्री ने यह तय कर दिया है कि भारत देश सिर्फ भारतवासियों का है, किसी घुसपैठिए का नहीं है। इसी संदेश के साथ हमने शांतिपूर्ण ढंग से यह पदयात्रा निकाली, क्योंकि हम एक अनुशासित दल के कार्यकर्ता हैं। सवाल : गृहमंत्री अमित शाह ने लखनऊ आकर कहा- भाजपा यूपी में ‘अंगद का पांव’ है। इसके जवाब में सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने कहा कि जब जमीन ही नहीं बचेगी, तो पैर कहां रखेंगे? जवाब : यह उन्हें सोचना चाहिए। जमीन किसकी बची है और किसकी नहीं, यह सबको दिख रहा है। 2017 में उन्हें क्या परिणाम मिला? 2022 में क्या परिणाम मिला? 2027 में तो उनकी जमीन बिल्कुल भी नहीं बचने वाली है, इसी बात का डर उन्हें अंदर ही अंदर सता रहा है और इसी वजह से वह बौखलाहट में हैं। सवाल : साल 2027 में विधानसभा चुनाव के साथ-साथ पंचायत चुनाव भी आने वाले हैं। कार्यकर्ताओं के लिए क्या संदेश है और पार्टी की तैयारी कैसी है? जवाब : भारतीय जनता पार्टी का हर एक कार्यकर्ता अनुशासित और स्वयंसेवक की तरह काम करता है। हम लोग हर दिन और हर परिस्थिति में समाज के कार्यों और चुनाव के लिए पूरी तरह तैयार रहते हैं। चुनाव चाहे जब भी हों, हमें कोई चिंता नहीं है। भाजपा और उसके कार्यकर्ता पूरी तरह से चुस्त-दुरुस्त हैं और समय आने पर विपक्ष का डटकर मुकाबला करेंगे। ------------------------ यह खबर भी पढ़िए- लखनऊ में शिवराज सिंह बोले-अखिलेश बाबू फरवरी में निपट जाओगे:मोदी भगवान का वरदान, ऐसे नारे लगाइए कि राहुल कांप जाएं यूपी में भाजपा ने मंगलवार को लोकतंत्र बचाओ रैली निकाली। लखनऊ और बरेली में 50 हजार से ज्यादा कार्यकर्ता और समर्थक सड़कों पर उतरे। हाथ में भाजपा का झंडा और 'लोकतंत्र बचाओ' लिखे पोस्टर लेकर चले। लखनऊ में केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान पदयात्रा में शामिल हुए। उन्होंने कहा- कांग्रेस और राहुल गांधी मोदी को हरा नहीं पा रहे हैं तो षडयंत्र रचने लगे हैं। मैं बता दूं कि मोदी देश के मुकुट मणि हैं। भगवान का वरदान हैं। (पूरी खबर पढ़िए)
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)