रामपुर में भाकियू हल बैठक:राष्ट्रीय अध्यक्ष ने पदाधिकारियों को बांटी जिम्मेदारियां, संगठन की मजबूती पर हुई चर्चा
रामपुर की शाहाबाद तहसील में भारतीय किसान यूनियन हल की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष अतुल तोमर राष्ट्रीय मंत्री नदीम खान के आवास पर आयोजित बैठक में पहुंचे। इस दौरान नदीम खान के परिवार के सदस्यों ने अतुल तोमर का फूल-मालाओं से स्वागत किया। परिवार के बच्चों, बुजुर्गों और महिलाओं ने भी उनका सम्मान किया। बैठक में संगठन की मजबूती और आगामी रणनीति को लेकर चर्चा हुई। इस दौरान कई पदाधिकारियों को नई जिम्मेदारियां सौंपी गईं। उमेश खान को रामपुर जिला युवा मोर्चा का अध्यक्ष, अनस वसीम को जिला मंत्री, कैफ खान को जिला उपाध्यक्ष और फहीम खान को उत्तर प्रदेश सचिव नियुक्त किया गया। अतुल तोमर ने नवनियुक्त पदाधिकारियों को शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि भारतीय किसान यूनियन हल गरीब किसानों और मजदूरों की आवाज उठाती रहेगी।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)