रायबरेली में प्राइमरी स्कूल के पीछे मिला किशोर का शव:त्रिलोक का पुरवा गांव में आर्केस्ट्रा देखने गया था, नाना के यहां रहता था

Nov 03, 2026 - 11:43
0
रायबरेली में प्राइमरी स्कूल के पीछे मिला किशोर का शव:त्रिलोक का पुरवा गांव में आर्केस्ट्रा देखने गया था, नाना के यहां रहता था
रायबरेली के जगतपुर थाना क्षेत्र के त्रिलोक का पुरवा गांव में मंगलवार को प्राइमरी स्कूल के पीछे 17 वर्षीय किशोर का शव मिलने से हड़कंप मच गया। मृतक की पहचान प्रिंस पटेल के रूप में हुई है। शव मिलने की सूचना पर बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर पहुंच गए। सूचना मिलते ही पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी। देखिए 2 तस्वीरें- नाना के साथ रहकर पढ़ाई करता था मृतक के नाना फूलचंद्र पटेल ने बताया कि प्रिंस मूल रूप से सलोन थाना क्षेत्र के शुक्ला राम का पुरवा गांव का रहने वाला था। वह उनके साथ त्रिलोक का पुरवा में रहकर पढ़ाई करता था। सोमवार को गांव में आर्केस्ट्रा का कार्यक्रम आयोजित किया गया था। प्रिंस भी कार्यक्रम देखने के लिए गया था। कार्यक्रम देखने गया था किशोर परिजनों के मुताबिक, प्रिंस सोमवार को आर्केस्ट्रा देखने गया था। इसके बाद मंगलवार को उसका शव गांव के प्राइमरी स्कूल के पीछे मिला। किशोर का शव मिलने की खबर फैलते ही गांव में लोगों की भीड़ जुट गई। घटना के बाद से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट से स्पष्ट होगी मौत की वजह सूचना पर जगतपुर थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। थाना प्रभारी वागीश मिश्रा ने बताया कि किशोर के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। रिपोर्ट आने के बाद ही मौत की असली वजह स्पष्ट हो सकेगी। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User