रायबरेली से तीन पीपीएस अधिकारियों का ट्रांसफर हुआ:प्रदीप कुमार सोनभद्र और यादवेंद्र पाल मिर्जापुर भेजे गए, 3 को दूसरे जिले में भेजा

Nov 22, 2026 - 20:23
0
रायबरेली से तीन पीपीएस अधिकारियों का ट्रांसफर हुआ:प्रदीप कुमार सोनभद्र और यादवेंद्र पाल मिर्जापुर भेजे गए, 3 को दूसरे जिले में भेजा
उत्तर प्रदेश शासन की तबादला सूची जारी होने के बाद रायबरेली में तैनात तीन पीपीएस अधिकारियों का दूसरे जिलों में तबादला कर दिया गया है। सूची में कुल 144 पीपीएस अधिकारियों के नाम शामिल हैं। वहीं, जिले में दो नए पीपीएस अधिकारियों की तैनाती की गई है। तीन अधिकारियों को दूसरे जिलों में भेजा गया महाराजगंज सर्कल में क्षेत्राधिकारी के पद पर तैनात प्रदीप कुमार को सोनभद्र भेजा गया है। सलोन सर्कल में तैनात यादवेंद्र पाल का तबादला मिर्जापुर किया गया है। वहीं, पीएसी में तैनात अजय कुमार को सुल्तानपुर भेजा गया है। दो साल पहले रायबरेली आए थे प्रदीप कुमार प्रदीप कुमार दो साल पहले रायबरेली आए थे। यहां उनकी पहली तैनाती सलोन सर्कल में हुई थी। बाद में पुलिस अधीक्षक ने उन्हें महाराजगंज सर्कल की जिम्मेदारी सौंपी थी। यादवेंद्र पाल को रायबरेली आने के आठ महीने बाद सलोन सर्कल में तैनाती मिली थी। वहीं, पीएसी में तैनात अजय कुमार को छह महीने बाद सुल्तानपुर भेजा गया है। मेरठ से रायबरेली आएंगे दो नए अधिकारी शासन के निर्देश पर मेरठ में तैनात आशुतोष कुमार और विनीता का तबादला रायबरेली किया गया है। जॉइनिंग के बाद दोनों को क्षेत्राधिकारी के रूप में तैनाती दी जाएगी।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User