रेलवे ट्रैक के किनारे छह टुकड़ों में मिला शव:कुशीनगर में हिस्से करीब दो किमी तक फैले मिले, पहचान नहीं हो सकी
कुशीनगर के रामकोला थाना क्षेत्र में रेलवे ट्रैक के किनारे एक व्यक्ति का शव छह टुकड़ों में मिला। शव के हिस्से करीब 2 किमी के दायरे में फैले थे। पुलिस ने सभी हिस्सों को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है और जांच शुरू कर दी है। देर रात ट्रैक किनारे मिले कटे हुए हाथ पुलिस को देर रात रेलवे ट्रैक के किनारे कटे हुए हाथ पड़े होने की सूचना मिली थी। पुलिस ने शव वाहन बुलाया, लेकिन उस समय शव के कुछ हिस्से ही मिले। शव वाहन उन हिस्सों को लेकर लौट गया। सुबह धड़ मिलने की सूचना पर पहुंची पुलिस सुबह 10 बजे धर्मसमधा मंदिर के पास रेलवे ट्रैक किनारे एक व्यक्ति ने धड़ का हिस्सा पड़ा होने की सूचना दी। शव वाहन और पुलिस टीम मौके पर पहुंची। पुलिसकर्मियों ने आसपास तलाश की तो करीब छह जगहों पर शव के हिस्से मिले। सभी हिस्सों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। ट्रेन की चपेट में आने से मौत की आशंका थानाध्यक्ष स्वतंत्र सिंह ने बताया कि मृतक की पहचान नहीं हो सकी है। मौके की स्थिति देखकर पहली नजर में लगा कि व्यक्ति की मौत ट्रेन की चपेट में आने से हुई है। पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)