बिना जानकारी छुट्‌टी पर गए पनकी इंस्पेक्टर, कमिश्नर ने फटकारा:वायरलेस पर मैसेज भेजा- स्पष्टीकरण दिए बिना थाने में आमद न करायी जाए

Nov 10, 2026 - 15:23
0
बिना जानकारी छुट्‌टी पर गए पनकी इंस्पेक्टर, कमिश्नर ने फटकारा:वायरलेस पर मैसेज भेजा- स्पष्टीकरण दिए बिना थाने में आमद न करायी जाए
दीपावली के त्योहार पर एक तरफ प्रदेश भर के पुलिसकर्मियों की छुटि्टयां रद की गईं थीं। वहीं दूसरी ओर आदेशों को दरकिनार कर पनकी इंस्पेक्टर दिनेश सिंह बिष्ट अवकाश पर चले गए। मामला तब खुला जब पनकी इलाके के पीड़ित पुलिस कमिश्नर से शिकायत करने पहुंचे। पुलिस कमिश्नर ने वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिए थाना प्रभारी को हाजिर होने के आदेश दिए, तो वह गैर हाजिर पाए गए। कई बार पुलिस कमिश्नर ऑफिस से कॉल मिलाए जाने के बावजूद उनसे संपर्क नहीं हो पाया। जानकारी करने पर पता चला कि पनकी इंस्पेक्टर अवकाश पर हैं। जिसके बाद पुलिस कमिश्नर ने वायरलेस सेट पर मैसेज भेजा कि– जब तक थाना प्रभारी एडिशनल पुलिस कमिश्नर लॉ एंड ऑर्डर के सामने हाजिर नहीं होंगे, तब तक वह थाने में आमद दर्ज नहीं कराएंगे। अब जानिए क्या था पूरा मामला… जय प्रकाश नगर काकादेव निवासी रितु सिंह मंगलवार को पुलिस कमिश्नर कार्यालय पहुंची, जहां उन्होंने शिकायत करते हुए बताया कि, उन्होंने प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत आवेदन किया था। जानकारी होने पर विजय नगर निवासी दीपक यादव उर्फ राजा यादव खुद को विकास भवन में प्रभावशाली बताते हुए सरकारी आवास दिलाने का भरोसा दिलाया और कई किस्तों में 1,77000 लाख रुपए ले लिए। इसके बाद दीपक ने पनकी, रतनपुर इलाके में कांशीराम आवास योजना में भवन संख्या 286 आवास संख्या 05 पर कब्जा दिलाया। जिसके बाद वह अपने परिवार के साथ कालोनी में रहने लगी। कुछ समय बाद जानकारी हुई कि आवास संतोषी देवी के नाम पर आंवटित हुआ था। पीड़िता ने मामले की शिकायत दीपक यादव से की तो वह टाल मटोल करने लगा। पीड़िता का आरोप है कि दीपक यादव ने उनके साथ धोखाधड़ी कर अवैध रूप से कब्जा दिलाया। मंगलवार को पीड़िता पुलिस कमिश्नर रघुबीर लाल से मामले की शिकायत करने पहुंची, पुलिस कमिश्नर ने वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिए पनकी इंस्पेक्टर दिनेश सिंह बिष्ट को हाजिर होने के आदेश दिए, जिस पर वह गैरहाजिर मिले। पुलिस कमिश्नर ने वायरलेस सेट पर मैसेज भेज थाना प्रभारी की लोकेशन पूछी, लेकिन कोई जानकारी नहीं मिल सकी। आरोपी को तत्काल गिरफ्तार करने के आदेश इतना ही नहीं, पुलिस कमिश्नर कार्यालय से कई बार थाना प्रभारी को फोन किया गया, लेकिन कोई जवाब नहीं मिला। जिस पर पुलिस कमिश्नर ने सख्त रुख अख्तियार करते हुए वायरलेस सेट पर मैसेज भेजते हुए पूछा कि– पनकी इंस्पेक्टर किसके आदेश पर अवकाश पर गए, उन्होंने कहा कि जब तक थाना प्रभारी एडिशनल पुलिस कमिश्नर लॉ एंड ऑर्डर डॉ विपिन ताडा के समक्ष पेश होकर स्पष्टीकरण नहीं देते, तब तक वह थाने में आमद दर्ज नहीं कराएंगे। साथ ही उन्होंने दीपक यादव के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर तत्काल गिरफ्तारी के आदेश दिए।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User