रेप विक्टिम से मेडिकल के नाम पर 500 रुपए मांगे:मथुरा में परिजनों ने पैसे देने से किया इनकार, SP सिटी बोले-जांच कराएंगे
मथुरा के महिला जिला अस्पताल में 12 साल की दुष्कर्म पीड़िता के मेडिकल परीक्षण के दौरान 500 रुपए मांगने का मामला सामने आया है। आरोप है कि किशोरी को मेडिकल के लिए लेकर पहुंची महिला पुलिसकर्मी ने उसके परिजनों से फीस के नाम पर रुपए मांगे। परिजनों ने पैसे देने से मना किया तो पुलिसकर्मी चुप हो गई। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। छह महीने पहले बनाया अश्लील वीडियो, ब्लैकमेल करने का आरोप बिरला मंदिर चौकी क्षेत्र की रहने वाली किशोरी के पिता ने गोविंदनगर थाने में दो युवकों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई है। आरोप है कि करीब छह महीने पहले दोनों युवक किशोरी को बहला-फुसलाकर अपने साथ ले गए थे। वहां उसके साथ दुष्कर्म किया और अश्लील वीडियो बना लिया। इसके बाद वीडियो सार्वजनिक करने की धमकी देकर ब्लैकमेल करने लगे। पिता के मुताबिक, 17 अक्टूबर की रात किशोरी कॉलोनी के पास आयोजित शादी समारोह से लौट रही थी। इसी दौरान दोनों युवकों ने उसे जबरन अपने साथ ले जाकर दुष्कर्म किया। बृहस्पतिवार को पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की थी। मेडिकल के दौरान मांगे रुपए, जांच की बात शुक्रवार को महिला पुलिसकर्मी किशोरी को चिकित्सकीय परीक्षण के लिए महिला जिला अस्पताल लेकर पहुंची थी। आरोप है कि इसी दौरान उसने परिजनों से 500 रुपए मांगे। परिजनों के इनकार के बाद दोबारा पैसे नहीं मांगे गए। वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस की कार्यप्रणाली पर सवाल उठ रहे हैं। एसपी सिटी राजीव कुमार सिंह ने कहा कि वीडियो अभी उनके संज्ञान में नहीं आया है। यदि ऐसा मामला है तो इसकी जांच कराई जाएगी।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)