डीएम-एसपी ने कार्तिक पूर्णिमा स्नान की तैयारियां देखीं:शिवपुर घाट पर बैरिकेडिंग, नाव, चेंजिंग रूम और रोशनी के इंतजाम के निर्देश
बलिया में 23 और 24 नवंबर को कार्तिक पूर्णिमा स्नान होगा। शुक्रवार शाम करीब 5 बजे जिलाधिकारी ज्ञानेंद्र सिंह और पुलिस अधीक्षक ईराज राजा ने शिवपुर घाट का निरीक्षण किया। उन्होंने श्रद्धालुओं की सुविधाओं और सुरक्षा इंतजामों का जायजा लिया। जिलाधिकारी ने सिटी मजिस्ट्रेट आसाराम वर्मा को घाट पर साफ-सफाई, बैरिकेडिंग, महिलाओं के लिए चेंजिंग रूम, पर्याप्त नाव और रोशनी की व्यवस्था करने के निर्देश दिए। उन्होंने अलग-अलग जगहों पर होल्डिंग और बैनर समय से लगाने को भी कहा। उन्होंने कहा कि स्नान के लिए तय जगहों पर साफ-सफाई और रोशनी का खास ध्यान रखा जाए, ताकि श्रद्धालुओं को परेशानी न हो। इसके बाद जिलाधिकारी ने ददरी मेले का निरीक्षण किया। उन्होंने मेले के अलग-अलग हिस्सों में व्यवस्थाएं देखीं और संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए। जिलाधिकारी ने कहा कि कार्तिक पूर्णिमा स्नान और ददरी मेले में आने वाले श्रद्धालुओं और आम लोगों को परेशानी नहीं होनी चाहिए। सभी इंतजाम तय समय से पहले पूरे किए जाएं और उनकी लगातार निगरानी हो। निरीक्षण के दौरान सिटी मजिस्ट्रेट आसाराम वर्मा, चेयरमैन संत कुमार गुप्ता उर्फ मिठाई लाल और अन्य अधिकारी मौजूद रहे।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)