रिटायर्ड डिप्टी जेलर की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत:सिर में मिले चोट के निशान, हत्या या हादसा के उलझी पुलिस

Nov 16, 2026 - 11:07
0
रिटायर्ड डिप्टी जेलर की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत:सिर में मिले चोट के निशान, हत्या या हादसा के उलझी पुलिस
बरेली के इज्जतनगर क्षेत्र के वसंत विहार निवासी 70 वर्षीय रिटायर्ड डिप्टी जेलर राम बहादुर शर्मा की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। बालाजी कॉलोनी, खजुरिया घाट स्थित उनके निर्माणाधीन दूसरे मकान में खुले जीने के नीचे उनका शव पड़ा मिला। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में सिर पर दो जगह चोट और अंदरूनी रक्तस्राव (एंटीमॉर्टम इंजरी) से मौत की पुष्टि हुई है। पुलिस अब इस गुत्थी को सुलझाने में जुटी है कि यह जीने से फिसलकर हुआ हादसा है या फिर किसी ने उनकी हत्या की है। कमरे में मिली दो थालियां और शराब के खाली पव्वे, सीसीटीवी में दिखे अकेले फॉरेंसिक टीम को जांच के दौरान जीने के नीचे बने कमरे में एक मेज पर दो थालियां रखी मिलीं, जिनमें दो-दो तंदूरी रोटियां और दाल मखनी थी। मेज के नीचे स्टील के दो गिलास, एक प्लास्टिक का जग और शराब के पव्वे के दो रैपर भी बरामद हुए, जबकि मकान के बराबर खाली जगह पर दो खाली पव्वे पड़े मिले। छत पर एक चटाई और कटोरी में दाल मखनी मिली है। सीसीटीवी फुटेज खंगालने पर पता चला कि रिटायर्ड डिप्टी जेलर ने डेलापीर की दुकान से शराब खरीदी थी, तब वे अकेले थे। अब पुलिस उस दूसरे शख्स की तलाश कर रही है, जिसने उनके साथ बैठकर खाना खाया और शराब पी। हमउम्र चौकीदार हिरासत में, एसएसपी ने किया घटनास्थल का मुआयना मृतक के बेटे प्रमोद शर्मा ने बताया कि शनिवार शाम खाना खाने के बाद पिता अपने दूसरे मकान पर गए थे, जहां रात में उनका शव मिला। परिवार इस मकान को बेचना चाहता था, इसलिए इसे अधूरा छोड़ दिया गया था और देखभाल के लिए राम बहादुर नाम के ही एक हमउम्र चौकीदार को रखा था। आसपास के लोगों के मुताबिक चौकीदार और रिटायर्ड डिप्टी जेलर अक्सर साथ में बैठकर खाना-पीना करते थे। सूचना पर एसएसपी अनुराग आर्य और एसपी सिटी चिराग जैन ने मौके का मुआयना किया। हत्या की आशंका के चलते पुलिस ने चौकीदार को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है, हालांकि परिजनों ने अभी किसी पर कोई आरोप नहीं लगाया है। बिना प्लास्टर के खुले जीने पर बरसात की वजह से काई भी आ रही थी। इसी जीने के नीचे डिप्टी जेलर का शव मिला। या तो वह छत से उतरते वक्त गिर गए होंगे और सिर की चोट व आंतरिक रक्तस्राव से उठ नहीं सके, या फिर उनके साथ मौजूद दूसरे शख्स ने कोई शरारत की होगी। जांच में स्थिति स्पष्ट होने के बाद ही आगे की कार्रवाई होगी। हालांकि, परिवार ने कोई आरोप नहीं लगाया है।" — अनुराग आर्य, एसएसपी

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User