विधायक राकेश प्रताप सिंह उत्तर रेलवे की ZRUCC में शामिल:रेल यात्रियों की समस्याएं और जरूरतें रेलवे अधिकारियों के सामने रखेंगे
अमेठी में गौरीगंज विधायक राकेश प्रताप सिंह को उत्तर प्रदेश विधानसभा की ओर से उत्तर रेलवे की क्षेत्रीय रेल उपयोगकर्ता परामर्शदात्री समिति (ZRUCC) में शामिल किया गया है। नई जिम्मेदारी मिलने पर विधायक ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना का आभार जताया। उन्होंने कहा कि समिति के माध्यम से अमेठी समेत पूरे क्षेत्र के रेल यात्रियों की समस्याओं और जरूरतों को रेलवे के वरिष्ठ अधिकारियों तक पहुंचाएंगे। ट्रेनों के ठहराव और नई ट्रेनों की मांग उठाएंगे विधायक राकेश प्रताप सिंह ने कहा कि क्षेत्र के जिन रेलवे स्टेशनों पर यात्री सुविधाओं की कमी है, उन्हें दूर कराने का प्रयास करेंगे। इसके अलावा ट्रेनों के ठहराव और नई ट्रेनों की मांग भी समिति के सामने रखेंगे। स्टेशनों पर साफ-सफाई, पेयजल, प्रतीक्षालय, टिकट व्यवस्था और सुरक्षा जैसे मुद्दों को प्राथमिकता दी जाएगी। रेलवे और यात्रियों के बीच समन्वय का काम करती है समिति ZRUCC रेलवे और यात्रियों के बीच समन्वय स्थापित करने वाली समिति है। इसमें शामिल जनप्रतिनिधि यात्रियों की समस्याएं, सुझाव और क्षेत्र की रेल संबंधी जरूरतें रेलवे के वरिष्ठ अधिकारियों तक पहुंचाते हैं। समिति में रेलवे सेवाओं को बेहतर बनाने और यात्री सुविधाओं से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर चर्चा होती है। विधायक ने कहा कि वह इस जिम्मेदारी को जनसेवा का अवसर मानते हैं। उनका प्रयास रहेगा कि क्षेत्र के यात्रियों को सुरक्षित, सुविधाजनक और समयबद्ध रेल सेवाएं उपलब्ध हो सकें।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)