पीओके में पाकिस्तानी सेना का कहर! ड्रोन से बरसाए बम, 7 की मौत!
पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर के रावलाकोट में प्रदर्शनकारियों पर गोलीबारी और ड्रोन हमले के आरोप लगे हैं। घटना में 7 लोगों की मौत और 23 के गंभीर रूप से घायल होने की खबर है।
दि राइजिंग न्यूज़ | पाकिस्तान | 5 नवंबर 2026
पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर (पीओके) में पिछले पांच महीनों से जारी विरोध प्रदर्शन के बीच हिंसा की गंभीर घटना सामने आई है। रावलाकोट में प्रदर्शनकारियों पर पाकिस्तानी रेंजर्स और फ्रंटियर कॉर्प्स (एफसी) की ओर से गोलीबारी और बमबारी किए जाने का आरोप लगा है। इस घटना में 7 लोगों की मौत हो गई, जबकि 23 लोग गंभीर रूप से घायल बताए जा रहे हैं। प्रदर्शनकारियों का आरोप है कि उन्हें तितर-बितर करने के लिए ड्रोन से बम गिराए गए और आरपीजी-7 रॉकेट का भी इस्तेमाल किया गया।
प्रदर्शन के आयोजक सरदार उमर नजीर ने उमर फारूक चौक पर ड्रोन से गिराए गए बमों के पुर्जे और आरपीजी-7 रॉकेट के हिस्से दिखाए। उन्होंने अंतरराष्ट्रीय मानवाधिकार संगठनों से मामले का संज्ञान लेने की अपील की। वहीं, पीओके पुलिस ने अपने बयान में प्रदर्शनकारियों पर पहले गोलीबारी करने का आरोप लगाते हुए उन्हें दंगाई बताया है। हालांकि, पुलिस ने ड्रोन हमलों और आरपीजी-7 रॉकेट के इस्तेमाल के आरोपों पर कोई स्पष्ट जवाब नहीं दिया। घटना के बाद प्रदर्शनकारियों ने पाकिस्तानी सेना, रेंजर्स, एफसी और स्थानीय पुलिस के खिलाफ नारेबाजी की।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)