चाचा के घर से जेवर चुराने वाला भतीजा गिरफ्तार:औरैया में 17 लाख के आभूषण बरामद, घर के पीछे मलबे में छिपाया

Nov 05, 2026 - 19:04
0
चाचा के घर से जेवर चुराने वाला भतीजा गिरफ्तार:औरैया में 17 लाख के आभूषण बरामद, घर के पीछे मलबे में छिपाया
औरैया के अजीतमल कोतवाली क्षेत्र के शास्त्री नगर में चाचा के घर से करीब 17 लाख रुपये के सोने के आभूषण चुराने के आरोप में भतीजे को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने उसके पास से चोरी के सभी आभूषण और वारदात में इस्तेमाल बेलचा बरामद किया है। एसपी अभिषेक भारती ने गुरुवार शाम 6 बजे मामले की जानकारी दी। शास्त्री नगर निवासी उमेश कुमार दोहरे 21 अक्टूबर को पत्नी और बच्चों के साथ अछल्दा में रिंग सेरेमनी में शामिल होने गए थे। इसी दौरान उनके घर से आभूषण चोरी हो गए। अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज उमेश कुमार की शिकायत पर अजीतमल कोतवाली में अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज किया गया था। जांच में परिवार के सदस्य अंशुल उर्फ यश (21), पुत्र अंबेश कुमार दोहरे, निवासी शास्त्री नगर की भूमिका संदिग्ध मिली। पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर बुधवार शाम करीब 7:47 बजे गांधी नगर मोहल्ले में पावर हाउस के पास एनएच-19 से अंशुल को गिरफ्तार किया। पुलिस के मुताबिक, पूछताछ में अंशुल ने बताया कि उमेश कुमार उसके सगे चाचा हैं और उसका उनके घर आना-जाना था। उसे घर में रखे जेवरों की जानकारी थी। अलमारी का लॉकर तोड़कर आभूषण चुराए परिवार के घर से बाहर जाने पर वह अपने घर से बेलचा लेकर चाचा के घर पहुंचा। उसने धक्का देकर अंदर का बंद दरवाजा खोला और बेलचे से अलमारी का लॉकर तोड़कर आभूषण चुरा लिए। उसने जेवर अपने घर के पीछे बने टूटे कमरे के मलबे में ईंटों के नीचे छिपाए थे। पुलिस ने एक डायमंड जड़ित अंगूठी, एक जोड़ी झाला, सोने की माला, माला के तीन टुकड़े, ब्रेसलेट और दूसरी अंगूठी बरामद की। इनका कुल वजन 107.299 ग्राम और अनुमानित कीमत करीब 17 लाख रुपये बताई गई है। एसपी अभिषेक भारती के निर्देशन में हुई कार्रवाई के बाद केस में बरामदगी से जुड़ी धारा 317(2) बीएनएस जोड़ी गई है। पुलिस आरोपी के खिलाफ आगे की कानूनी कार्रवाई कर रही है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User