हीराताल परिसर में ट्रैक्टर पलटा, चार बच्चे घायल:मांट थाना क्षेत्र में मोड़ पर हुआ हादसा; ग्रामीणों ने बच्चों को बाहर निकालकर अस्पताल पहुंचाया

Nov 05, 2026 - 19:04
0
हीराताल परिसर में ट्रैक्टर पलटा, चार बच्चे घायल:मांट थाना क्षेत्र में मोड़ पर हुआ हादसा; ग्रामीणों ने बच्चों को बाहर निकालकर अस्पताल पहुंचाया
मथुरा के मांट थाना क्षेत्र में गढ़ी बालकिशन रोड स्थित हीराताल परिसर में गुरुवार को एक बड़ा हादसा हो गया। यहां मोड़ पर अचानक एक ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर पलट गया। ट्रैक्टर के नीचे दबने से चार बच्चे घायल हो गए। हादसे के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई। आसपास खेतों में काम कर रहे ग्रामीणों ने दौड़कर बच्चों को ट्रैक्टर के नीचे से बाहर निकाला और उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया। जानकारी के अनुसार नसीटी रोड निवासी महेश का ट्रैक्टर अपने खेत पर खाद पहुंचाकर वापस लौट रहा था। इसी दौरान ट्रैक्टर हीराताल परिसर से होकर गुजर रहा था। परिसर में एक मोड़ पर अचानक ट्रैक्टर अनियंत्रित हो गया और पलट गया। हादसे के समय ट्रैक्टर के नीचे चार बच्चे दब गए। ट्रैक्टर पलटते ही बच्चों की चीख-पुकार सुनकर आसपास खेतों में काम कर रहे लोग घटनास्थल की ओर दौड़ पड़े। ग्रामीणों ने काफी मशक्कत के बाद ट्रैक्टर के नीचे दबे चारों बच्चों को बाहर निकाला। हीराताल के सेवादार चरण सिंह ने घटना की सूचना पुलिस और पीआरवी को दी। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंच गई। घायल बच्चों को तत्काल नसीटी रोड स्थित एक अस्पताल ले जाया गया। हालांकि बच्चों की हालत को देखते हुए परिजन बेहतर उपचार के लिए चारों को मथुरा के निजी अस्पताल में ले गए। घायल बच्चों की पहचान बंटी पुत्र दशरथ, विष्णु पुत्र थूल्ला, सौरभ पुत्र बाबू और पुष्पेंद्र पुत्र बाबू के रूप में हुई है। हादसे के बाद क्षेत्र में अफरा-तफरी का माहौल रहा। घटना को लेकर ग्रामीणों में भी चिंता बनी हुई है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User