सड़क सुरक्षा पखवाड़ा शुरू, छात्रों ने निकाली जागरूकता रैली:30 नवंबर तक चलेगा अभियान, यातायात नियमों का पालन करने के लिए लोगों को किया जाएगा जागरूक

Nov 16, 2026 - 17:45
0
सड़क सुरक्षा पखवाड़ा शुरू, छात्रों ने निकाली जागरूकता रैली:30 नवंबर तक चलेगा अभियान, यातायात नियमों का पालन करने के लिए लोगों को किया जाएगा जागरूक
लखनऊ में सोमवार से सड़क सुरक्षा पखवाड़े की शुरुआत हो गई। 30 नवंबर तक चलने वाले इस अभियान के तहत लोगों को यातायात नियमों का पालन करने और सड़क हादसों से बचने के लिए जागरूक किया जाएगा। सोमवार को आशियाना स्थित महाराजा बिजली पासी राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय में अभियान की शुरुआत हुई। इस दौरान कॉलेज के छात्र-छात्राओं ने जागरूकता रैली निकाली। रैली को पुलिस और परिवहन विभाग के अधिकारियों ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। छात्रों को बताए यातायात नियम, सुरक्षा का दिया संदेश कार्यक्रम में डीसीपी ट्रैफिक अनिल कुमार यादव मुख्य अतिथि और उप परिवहन आयुक्त लखनऊ परिक्षेत्र राजेश शर्मा विशिष्ट अतिथि के रूप में मौजूद रहे। अधिकारियों ने छात्र-छात्राओं को यातायात नियमों की जानकारी दी। साथ ही हेलमेट और सीट बेल्ट का इस्तेमाल करने, वाहन चलाते समय नियमों का पालन करने और सड़क पर दूसरों की सुरक्षा का ध्यान रखने की अपील की। छात्रों को बताया गया कि यातायात नियमों का पालन केवल खुद की सुरक्षा के लिए ही नहीं, बल्कि परिवार और समाज के दूसरे लोगों की जिंदगी बचाने के लिए भी जरूरी है। परिवहन विभाग और ट्रैफिक पुलिस मिलकर चला रहे अभियान यह अभियान परिवहन विभाग, यातायात पुलिस, महाराजा बिजली पासी राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय और ट्रैफिक पार्क के संयुक्त सहयोग से चलाया जा रहा है। कार्यक्रम में सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी, यातायात पुलिस के अधिकारी, ट्रैफिक पार्क के संचालक और कॉलेज के शिक्षक भी मौजूद रहे। पखवाड़े के दौरान अलग-अलग गतिविधियों के जरिए लोगों को सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूक किया जाएगा।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User