बुलंदशहर में भाजपा की जिला बैठक:नवाब सिंह नागर ने कार्यकर्ताओं से बूथ स्तर पर संगठन मजबूत करने का किया आह्वान
बुलंदशहर में भारतीय जनता पार्टी जिला कार्यालय पर आगामी चुनावों की तैयारियों और संगठनात्मक मजबूती को लेकर जिला स्तरीय बैठक आयोजित की गई। बैठक में मुख्य अतिथि के रूप में भाजपा के क्षेत्रीय अध्यक्ष नवाब सिंह नागर शामिल हुए। अध्यक्षता जिलाध्यक्ष विकास चौहान ने की, जबकि संचालन जिला महामंत्री नीरज चौधरी ने किया। मुख्य अतिथि नवाब सिंह नागर ने कहा कि आगामी चुनावों को देखते हुए संगठन को और मजबूत बनाने तथा बूथ स्तर तक पार्टी की गतिविधियों को गति देने की जरूरत है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से संगठन की नीतियों और उपलब्धियों को जन-जन तक पहुंचाने, जनसंपर्क बढ़ाने और बूथ स्तर पर संगठनात्मक गतिविधियों को प्रभावी बनाने का आह्वान किया। साथ ही कार्यकर्ताओं को संगठन विस्तार के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। जिलाध्यक्ष विकास चौहान ने कहा कि क्षेत्रीय अध्यक्ष की ओर से दिए गए मार्गदर्शन और दिशा-निर्देश संगठन के लिए महत्वपूर्ण हैं। जनपद में संगठन के प्रत्येक स्तर पर इनका प्रभावी क्रियान्वयन सुनिश्चित किया जाएगा। बैठक में क्षेत्रीय मंत्री दीपक ऋषि, विधानसभा प्रभारी गजेंद्र जाटव, नरेंद्र सिंह, सुभाष भाटी, गजेंद्र मावी, क्षेत्रीय कार्यकारिणी सदस्य हेमंत लोधी, जिला महामंत्री संतोष वाल्मीकि और दीपक दुल्हेरा सहित अन्य पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)