ग्रेटर नोएडा में स्कॉर्पियो के चारों टायर चोरी:सिग्मा-3 में घर के बाहर खड़ी थी, ईंट पत्थर नीचे लगे मिले, CCTV में घटना कैद
ग्रेटर नोएडा के सिग्मा-3 में घर के बाहर खड़ी स्कॉर्पियो-एन के चारों टायर चोरी हो गए। चोर गाड़ी को ईंट और पत्थरों पर रखकर फरार हो गए। घटना घर के CCTV कैमरे में कैद हुई है। विकास राय अपने परिवार के साथ बीटा-2 थाना क्षेत्र के सेक्टर सिग्मा-3 में रहते हैं। उन्होंने शाम को अपनी स्कॉर्पियो-एन घर के बाहर खड़ी की और सोने चले गए। सुबह उठने पर उन्हें गाड़ी के चारों टायर गायब मिले। विकास ने घर में लगे CCTV कैमरे की फुटेज देखी। उसमें रात करीब 2:30 बजे कुछ लोग गाड़ी के टायर खोलते दिखे। टायर निकालने के बाद वे वहां से चले गए। विकास ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। पुलिस ने CCTV फुटेज अपने कब्जे में ली है और आसपास लगे कैमरों की फुटेज भी देख रही है। पुलिस का कहना है कि आरोपियों को पकड़ने के लिए टीम बनाई गई है। पुलिस ने जल्द आरोपियों को गिरफ्तार करने और घटना का खुलासा करने की बात कही है। घटना के बाद सेक्टर के लोगों ने सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल उठाए। उनका कहना है कि गेट समेत कई जगह CCTV कैमरे लगे हैं और सुरक्षा गार्ड भी तैनात हैं। इसके बावजूद घर के बाहर खड़ी गाड़ी के टायर चोरी हो गए।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)