बरुकी गांव में सीसीटीवी में गुलदार दिखा:बिजनौर में ग्रामीणों ने पिंजरा लगाकर जल्द पकड़ने की मांग की

Nov 29, 2026 - 10:43
0
बरुकी गांव में सीसीटीवी में गुलदार दिखा:बिजनौर में ग्रामीणों ने पिंजरा लगाकर जल्द पकड़ने की मांग की
बिजनौर जिले के बरुकी गांव में देर रात गुलदार घूमता दिखाई दिया। गांव में लगे सीसीटीवी कैमरे में उसकी तस्वीर कैद हुई। ग्रामीणों ने वन विभाग से गुलदार को जल्द पकड़ने की मांग की है। जिले के अलग-अलग इलाकों में गुलदार दिखाई देने से ग्रामीण खेतों में जाने से घबरा रहे हैं। किसानों को फसलों की रखवाली और खेतों में काम करते समय गुलदार से सामना होने का डर है। सुबह और देर शाम खेतों की ओर जाने वाले लोगों में यह डर ज्यादा है। वन विभाग की टीम गुलदार को पकड़ने के लिए अभियान चला रही है। संभावित जगहों पर पिंजरे लगाए जा रहे हैं। विभाग ग्रामीणों को सतर्क रहने और अकेले खेतों की ओर न जाने के लिए कह रहा है। बरुकी गांव में गुलदार दिखने के बाद ग्रामीणों ने गांव में पिंजरा लगाने की मांग की है, ताकि उसे जल्द पकड़ा जा सके।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User