शाहजहांपुर में आरोपी पुलिस से बोला-पत्नी को मार दिया:पति ने खुद एंबुलेंस को दी सूचना, तमंचा सौंपा; 20 मिनट तक शव के सामने बैठा रहा
शाहजहांपुर के निगोही क्षेत्र में मंगलवार दोपहर घरेलू विवाद में पति ने पत्नी की गोली मारकर हत्या कर दी। वारदात के बाद आरोपी ने खुद एंबुलेंस को फोन कर सूचना दी। इसके बाद करीब 20 मिनट तक पत्नी के शव के सामने बैठा रहा। पुलिस पहुंची तो तमंचा सौंपते हुए कहा- पत्नी को मार दिया। पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। पुलिस के मुताबिक, शिवम ने तीन साल पहले रेशमा से लव मैरिज की थी। दोनों के बीच अक्सर विवाद होता था। पिछले दो महीने से रेशमा मायके में रह रही थी। मंगलवार सुबह शिवम उसे पांच मिनट के लिए कपड़े लेने के बहाने घर लेकर आया था। दोपहर करीब 12 बजे कपड़े निकालने के बाद मायके लौटने की बात पर दोनों के बीच विवाद हुआ और शिवम ने गोली चला दी। कपड़े निकालकर मायके जाने लगी थी पत्नी पुलिस के मुताबिक, शिवम ने बताया कि वह मंगलवार सुबह ससुराल पहुंचा था। उसने पत्नी से घर चलकर अलमारी से कपड़े निकालने को कहा। रेशमा ने कपड़े निकालकर बेड पर रख दिए। इसके बाद वह वापस मायके जाने लगी। इस बात पर शिवम ने उससे मायके आने-जाने को लेकर सवाल किया। उसने पत्नी से कहा कि वह मायके वालों से थोड़ी दूरी बनाकर रखे। इसी बात पर दोनों के बीच फिर विवाद शुरू हो गया। गाल से होते हुए कंधे की ओर निकली गोली आरोपी के मुताबिक, विवाद बढ़ने पर उसने तमंचे से पत्नी को गोली मार दी। गोली रेशमा के गाल से होते हुए कंधे की ओर निकल गई। उसकी मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस जब कमरे में पहुंची तो अलमारी से निकाले गए कपड़े बेड पर पड़े थे। आरोपी ने भागने की कोशिश नहीं की और पुलिस को तमंचा सौंप दिया। दो महीने से मायके में रह रही थी रेशमा शिवम करीब दो महीने से सुल्तानपुर में काम कर रहा था। सोमवार को वह निगोही के त्रिलोकपुरी गांव स्थित अपने घर आया था। उसकी ससुराल करीब एक किलोमीटर दूर चौडेरा गांव में है। घरेलू विवाद के चलते रेशमा पिछले दो महीने से मायके में रह रही थी। ग्रामीणों के मुताबिक, इस दौरान उसने पढ़ाई के लिए फॉर्म भी भरा था। पुलिस इस पहलू की भी जांच कर रही है।
मायके पक्ष ने लगाया मारपीट का आरोप घटना के बाद रेशमा के मायके पक्ष ने शिवम और उसके परिवार पर पहले मारपीट और फिर गोली मारकर हत्या करने का आरोप लगाया। वहीं, आरोपी ने पुलिस से कहा कि उसने पहले ही तय कर लिया था कि दोबारा विवाद हुआ तो पत्नी को मार देगा। उसे पता था कि हत्या के बाद जेल जाना पड़ेगा, लेकिन उसने विवाद खत्म करने के लिए यह कदम उठाया। पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर उसे हिरासत में लिया है। सीओ सदर शुभम वर्मा ने बताया कि मामले के सभी पहलुओं की जांच की जा रही है। आरोपी से पूछताछ जारी है। ये खबर भी पढ़ें… शाहजहांपुर में एक युवक ने पत्नी की गोली मारकर हत्या कर दी। दोनों ने 3 साल पहले लव मैरिज की थी। हत्या करने से 2 घंटे पहले ही वह पत्नी को मायके से लेकर आया था। घर आते ही दोनों में झगड़ा होने लगा। इसी दौरान पति ने तमंचे से पत्नी पर फायर झोंक दिया। गोली पत्नी के जबड़े पर लगी और उसकी मौके पर ही मौत हो गई। हत्या करने बाद भी युवक घर में ही रुका रहा। वहीं, फायरिंग की आवाज सुनकर परिवारवाले मौके पर पहुंचे। मौके पर पहुंची पुलिस ने पति को गिरफ्तार कर लिया। वारदात जिला मुख्यालय से करीब 25 किमी दूर थाना निगोही क्षेत्र में मंगलवार दोपहर करीब 1 बजे हुई। पढे़ं पूरी खबर
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)