शाहजहांपुर में राहुल गांधी पर बरसे प्रभारी मंत्री नरेंद्र कश्यप:बोले- विदेशियों से करा रहे देश का विरोध, तीसरी बार जीत का जताया भरोसा

Nov 17, 2026 - 12:45
0
शाहजहांपुर में राहुल गांधी पर बरसे प्रभारी मंत्री नरेंद्र कश्यप:बोले- विदेशियों से करा रहे देश का विरोध, तीसरी बार जीत का जताया भरोसा
शाहजहांपुर पहुंचे प्रभारी मंत्री नरेंद्र कश्यप ने सोमवार सुबह करीब 11 बजे रोजा मंडी में धान खरीद का जायजा लिया। उन्होंने किसानों से बातचीत कर खरीद प्रक्रिया और उनकी समस्याओं की जानकारी ली। किसानों ने सत्यापन में आ रही दिक्कतों की शिकायत की। इस पर मंत्री ने अधिकारियों को समस्याओं का समाधान कराने के निर्देश दिए। निरीक्षण करीब आधे घंटे तक चला। राहुल गांधी पर साधा निशाना सपा, कांग्रेस और विपक्षी गठबंधन को लेकर पूछे गए सवालों पर नरेंद्र कश्यप ने राहुल गांधी पर निशाना साधा। उन्होंने कहा, 'राहुल गांधी देश का विरोध विदेशियों से करा रहे हैं। जनता उन्हें कभी माफ नहीं करेगी।' उन्होंने कहा कि राहुल गांधी भाजपा या प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का विरोध कर सकते हैं, लेकिन देश का विरोध विदेशियों से नहीं कराना चाहिए। मंत्री ने कहा कि कांग्रेस ने 55 साल से ज्यादा समय तक सरकार चलाई है। राहुल गांधी के पार्टी का नेतृत्व संभालने के बाद से कांग्रेस सत्ता से और दूर होती जा रही है। अखिलेश के बयान पर बोले- भाजपा क्यों डरेगी? अखिलेश यादव के भाजपा के डरे होने संबंधी बयान पर मंत्री ने कहा कि देश में भाजपा की 12 साल से सरकार है। पार्टी 22 राज्यों में सत्ता में है और उत्तर प्रदेश में साढ़े नौ साल से सरकार चला रही है। उन्होंने कहा, 'क्या भाजपा डरेगी? अखिलेश मजाक करते हैं।' ओवैसी और चंद्रशेखर के गठबंधन का किया स्वागत ओवैसी और चंद्रशेखर के गठबंधन का स्वागत करते हुए नरेंद्र कश्यप ने कहा कि इससे लोकतंत्र मजबूत होगा। हालांकि, उन्हें जनता के मुद्दों और अपने वादों पर खरा उतरना होगा। उन्होंने कहा कि डबल इंजन की सरकार ने अपने वादे पूरे किए हैं। उन्हें भरोसा है कि 2027 में जनता भाजपा को तीसरी बार आशीर्वाद देगी। किसानों को खरीद में परेशानी न हो : मंत्री नरेंद्र कश्यप ने धान तौल रहे लोगों से भी बातचीत की। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि किसानों को धान बेचने में किसी तरह की परेशानी नहीं होनी चाहिए। मंत्री ने कहा कि वह मंडी में धान खरीद की व्यवस्था देखने और यह जानने आए हैं कि सरकारी नीतियों का किसानों को कितना लाभ मिल रहा है। उन्होंने कहा कि किसानों और अधिकारियों से बातचीत की है। किसानों से बात करने के बाद उन्हें लगा कि मुख्यमंत्री और प्रधानमंत्री का किसानों की आय बढ़ाने का लक्ष्य पूरा हो रहा है। किसानों के चेहरों की खुशी से लग रहा है कि सरकारी नीतियां उनके लिए सही साबित हो रही हैं।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User