देर से ही सही, सच्चाई की जीत हुई:आजम खान, पत्नी और बेटे को मिली राहत पर विधायक सुरेश यादव ने जताई खुशी
बाराबंकी में तीन बार के विधायक सुरेश यादव ने फर्जी जन्म प्रमाण पत्र मामले में आजम खान को सुप्रीम कोर्ट से मिली राहत पर खुशी जताई है। उन्होंने कहा कि आजम साहब तीन बार विधायक और मंत्री रहे हैं। देर से ही सही, सच्चाई की जीत हुई है। उन्होंने फैसले के लिए सुप्रीम कोर्ट का आभार जताया। दरअसल, सुप्रीम कोर्ट ने आजम खान को मिली राहत बरकरार रखते हुए उत्तर प्रदेश सरकार की याचिका खारिज कर दी है। साथ ही उनकी पत्नी तंजीन फातिमा और बेटे अब्दुल्ला आजम खान की दोषसिद्धि पर लगी रोक भी बरकरार रखी है। यूपी सरकार की याचिका सुप्रीम कोर्ट ने खारिज की फर्जी जन्म प्रमाण पत्र मामले में उत्तर प्रदेश सरकार ने इलाहाबाद हाईकोर्ट के उस फैसले को चुनौती दी थी, जिसमें आजम खान की सजा और दोषसिद्धि पर रोक लगाई गई थी। सुप्रीम कोर्ट ने सरकार की याचिका खारिज कर आजम खान को मिली राहत बरकरार रखी। निचली अदालत ने सुनाई थी सात साल की सजा इस मामले में निचली अदालत ने आजम खान, उनकी पत्नी तंजीन फातिमा और बेटे अब्दुल्ला आजम खान को दोषी ठहराते हुए सात-सात साल की सजा सुनाई थी। इसके बाद मई 2024 में इलाहाबाद हाईकोर्ट ने आजम खान की सजा और दोषसिद्धि पर रोक लगा दी थी। पत्नी और बेटे को भी मिली राहत बरकरार हाईकोर्ट ने तंजीन फातिमा और अब्दुल्ला आजम खान की दोषसिद्धि पर रोक लगाने से इनकार कर दिया था। इसके बाद दोनों ने सुप्रीम कोर्ट का रुख किया। अब सुप्रीम कोर्ट ने उनकी दोषसिद्धि पर लगी रोक भी बरकरार रखी है।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)