शाहजहांपुर में सखी कैडर का प्रदर्शन, हड़ताल की चेतावनी दी:5 साल की पॉलिसी पर सवाल, नियम स्पष्ट करने की मांग की
शाहजहांपुर में सोमवार दोपहर एक बजे भाईचारा जनकल्याण ट्रस्ट की महिलाओं ने कलेक्ट्रेट पहुंचकर प्रदर्शन किया। उनका आरोप है कि लखनऊ के ईको गार्डन में धरने से लौटने के बाद सखी कैडर की महिलाओं को काम से हटाने की धमकी दी जा रही है।
महिलाओं के मुताबिक, पिछले महीने सखी कैडर की महिलाओं ने अपनी मांगें शासन और अधिकारियों तक पहुंचाने के लिए ईको गार्डन में शांतिपूर्ण धरना दिया था। लौटने के बाद ब्लॉक स्तर पर पांच साल की कार्यकाल पॉलिसी का हवाला देकर उन्हें काम से हटाने का डर दिखाया जा रहा है।
महिलाओं ने कहा कि काम सौंपते समय किसी भी सखी कैडर को नियुक्ति पत्र नहीं दिया गया था। उन्हें पांच साल की कार्यकाल पॉलिसी और उसके नियमों की जानकारी भी नहीं दी गई थी।
उन्होंने मांग की कि पॉलिसी का शासनादेश, लागू होने की तारीख और नियम स्पष्ट कर उसकी प्रति दी जाए। सभी सखी कैडर की महिलाओं को नियुक्ति पत्र दिया जाए और किसी को काम से न हटाया जाए। उन्होंने पॉलिसी के नाम पर डराने या परेशान करने की शिकायतों पर संबंधित विभागों से लिखित जवाब भी मांगा है।
महिलाओं ने चेतावनी दी कि सात दिन के भीतर लिखित जवाब और कार्रवाई नहीं हुई, तो सभी कैडर की सखियां काम बंद हड़ताल करेंगी।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)