बलिया में छात्रसंघ चुनाव बहाली के लिए अनशन:छात्र नेता बोले- 3 दिन तक बैठे रहेंगे, 8 साल से लगी रोक
बलिया के श्रीमुरली मनोहर टाउन स्नातकोत्तर महाविद्यालय परिसर में छात्र नेता हार्दिक पाण्डेय, ओमकार सिंह और हरिओम अपने साथियों के साथ करीब 11 बजे तीन दिन के क्रमिक अनशन पर बैठे। उनकी मांग है कि छात्रसंघ बहाल किया जाए, ताकि छात्र अपना प्रतिनिधि चुन सकें। छात्र नेताओं ने कहा कि जिले के विश्वविद्यालय और महाविद्यालयों में पिछले आठ साल से छात्रसंघ चुनाव नहीं हुए हैं। उन्होंने कहा कि छात्रसंघ बहाली के लिए छात्र नेता कई साल से प्रयास कर रहे हैं। उनका कहना है कि इस मांग को लेकर आंदोलन करने पर प्राचार्य या अधिकारी आश्वासन देते हैं कि छात्रसंघ पर औपचारिक रूप से कोई रोक नहीं है। लेकिन प्रक्रिया पूरी करने की बात आने पर कहा जाता है कि शासन से कोई निर्देश नहीं मिला है। छात्र नेताओं ने सरकार पर दोहरा रवैया अपनाने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि गरीब और मध्यमवर्गीय परिवारों के युवाओं को छात्र राजनीति में आने से रोका जा रहा है और छात्रों को वोट बैंक बनाया जा रहा है।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)