आजमगढ़ में चक्रवाती तूफान का दिखा असर:14 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चल रही है हवाएं, 21 डिग्री सेल्सियस पहुंचा तापमान
चक्रवाती तूफान अर्णब का असर आजमगढ़ में भी पड़ा है। गुरुवार सुबह से ही 14 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चल रही है और न्यूनतम तापमान 21 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया है। आसमान में बादल छाए हुए हैं।
जिला प्रशासन ने 31 अक्टूबर 2026 के मध्य प्रदेश में बेमौसम वर्षा, तेज हवाओं और गरज-चमक की संभावना को दृष्टिगत रखते हुए जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण, आजमगढ़ द्वारा जनपदवासियों से अपील की गई है कि वे सतर्क रहें तथा किसी भी संभावित आपदा से बचाव हेतु आवश्यक सावधानियां अपनाएं। यही कारण है गुरुवार को सुबह से ही आसमान में बादल छाए हुए हैं। मौसम खराब होने पर अनावश्यक रूप से घर से बाहर न निकलें तथा बच्चों और बुजुर्गों को सुरक्षित स्थान पर रखें। जर्जर भवनों, कच्ची दीवारों एवं कमजोर छतों से दूर रहें। जिला प्रशासन ने आम जनमानस से अपील करते हुए कहा कि पशुहानि से बचाव हेतु पशुओं को खुले मैदान में बांधकर न रखें। मंगलवार से बदल रहा था मौसम
आजमगढ़ का मौसम मंगलवार से बदलने लगा था और बुधवार को सुबह से ही आसमान में बादल छा गए। जिले का न्यूनतम तापमान गिरकर 20 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया है। वही अधिकतम तापमान की बात करें तो दो डिग्री सेल्सियस गिरकर 31 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया है। सुबह 7 बजे जिले का तापमान 22 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया है।
अगले 4-5 दिन बाद और कम होगा तापमान मौसम विभाग के मुताबिक, अगले 4-5 दिनों तक जिले के तापमान में और गिरावट आएगी। लगातार जिस तरह से तापमान में गिरावट हो रही है निश्चित रूप से बहुत जल्द ही सर्दी का आगाज हो जाएगा।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)