नंदवारा दोहरे हत्याकांड में आज चार आरोपियों से पूछताछ:सीजेएम कोर्ट ने सुबह 10 से शाम 4 बजे तक रिमांड दी, एसआईटी साक्ष्यों की पुष्टि करेगी
बांदा जिले के नंदवारा दोहरे हत्याकांड में पुलिस गुरुवार को जेल में बंद चार आरोपियों से पूछताछ करेगी। सीजेएम कोर्ट ने सुबह 10 बजे से शाम 4 बजे तक छह घंटे की कस्टडी रिमांड मंजूर की है। सात सदस्यीय एसआईटी अब तक जुटाए साक्ष्यों की पुष्टि करेगी और नए तथ्य जुटाने की कोशिश करेगी। समय मिलने पर घटनास्थल का सीन रिक्रिएशन भी कराया जा सकता है।
नरैनी कोतवाली क्षेत्र के नंदवारा गांव में 30 सितंबर को भइयाराम के छह वर्षीय बेटे मनोज और चार वर्षीय बेटे युवराज के शव घर से करीब 50 मीटर दूर पानी भरे गड्ढे में मिले थे। दोनों बच्चों की हत्या के मामले में पुलिस ने नौ लोगों को नामजद किया था। इनमें पूर्व मंत्री डॉ. सुरेंद्र पाल वर्मा के बेटे महेंद्र पाल वर्मा उर्फ राजू भी शामिल हैं। पुलिस अब तक सात नामजद आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज चुकी है।
पुलिस ने दो अक्टूबर से जेल में बंद भवानीदीन, उसके बेटे अखिलेश, गांव के सुरेंद्र नेता और रामप्रसाद लंबरी से पूछताछ के लिए रिमांड मांगी थी। विवेचक प्रताप सिंह ने 15 अक्टूबर को सीजेएम कोर्ट में आवेदन दिया था। इस पर 26 अक्टूबर को सुनवाई हुई। बचाव पक्ष के वकील और अभियोजन अधिकारी के बीच करीब 45 मिनट तक बहस हुई। विवेचक से भी सवाल-जवाब किए गए।
पुलिस ने आठ घंटे की रिमांड मांगी थी, लेकिन कोर्ट ने छह घंटे की अनुमति दी। कम समय मिलने के कारण पुलिस का जोर पूछताछ और साक्ष्यों की पुष्टि पर रहेगा। सीन रिक्रिएशन के लिए समय मिलना हालात पर निर्भर करेगा। गांव में सुरक्षा के लिए पुलिस तैनात है।
जेल में बंद महेंद्र पाल वर्मा की ओर से इलाहाबाद हाईकोर्ट में दोबारा जांच और जमानत के लिए आवेदन दिया गया है। भइयाराम की ओर से हाईकोर्ट में कैविएट दाखिल की गई है, ताकि उनकी बात सुने बिना कोई आदेश न हो। हाईकोर्ट ने बांदा के पुलिस अधीक्षक से पुलिस रिपोर्ट मांगी है।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)