मऊ में ईवीएम-वीवीपैट का मॉक पोल होगा:विधानसभा चुनाव-2027 की तैयारियां तेज; कलेक्ट्रेट वेयरहाउस में होगी प्रक्रिया

Oct 29, 2026 - 09:08
0
मऊ में ईवीएम-वीवीपैट का मॉक पोल होगा:विधानसभा चुनाव-2027 की तैयारियां तेज; कलेक्ट्रेट वेयरहाउस में होगी प्रक्रिया
मऊ में आगामी विधानसभा सामान्य निर्वाचन-2027 की तैयारियों के तहत जिले में ईवीएम और वीवीपैट मशीनों की जांच की जा रही है। इसी क्रम में 31 अक्टूबर और 1 नवंबर 2026 को कलेक्ट्रेट परिसर स्थित वेयरहाउस में सुबह 9 बजे से मशीनों का मॉक पोल कराया जाएगा। जिला निर्वाचन प्रशासन ने सभी मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों से अपने अधिकृत प्रतिनिधियों की उपस्थिति सुनिश्चित कराने की अपील की है। उप जिला निर्वाचन अधिकारी एवं अपर जिलाधिकारी प्रवेंद्र कुमार ने बताया कि कलेक्ट्रेट परिसर स्थित वेयरहाउस में ईवीएम और वीवीपैट मशीनों की फर्स्ट लेवल चेकिंग (एफएलसी) का काम लगातार चल रहा है। एफएलसी पूरी होने के बाद निर्धारित तिथियों पर मॉक पोल की प्रक्रिया संपन्न कराई जाएगी। राजनीतिक दलों से प्रतिनिधि भेजने की अपील अपर जिलाधिकारी ने जिले के सभी मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों के अध्यक्ष, सचिव और अन्य पदाधिकारियों से अनुरोध किया है कि वे मॉक पोल के दौरान अपने अधिकृत प्रतिनिधियों की मौजूदगी सुनिश्चित कराएं। इसके लिए प्रतिनिधियों को निर्धारित तिथि और समय पर उपस्थित रहने के निर्देश दिए जाएं। पारदर्शिता के लिए मौजूदगी जरूरी प्रवेंद्र कुमार ने कहा कि मॉक पोल के दौरान राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों की उपस्थिति महत्वपूर्ण है। इससे प्रक्रिया को पारदर्शी और सुचारु ढंग से संपन्न कराने में सहयोग मिलेगा। चुनाव की तैयारियों का अहम हिस्सा जिला निर्वाचन प्रशासन के अनुसार, विधानसभा चुनाव की तैयारियों के तहत ईवीएम और वीवीपैट मशीनों की जांच तथा मॉक पोल निर्वाचन संबंधी व्यवस्थाओं का महत्वपूर्ण हिस्सा है। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार यह प्रक्रिया कलेक्ट्रेट परिसर स्थित वेयरहाउस में पूरी कराई जाएगी।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User