जालौन में मकान का लेंटर गिरने से मजदूर की मौत:ग्रामीणों ने मलबा हटाकर बाहर निकाला, मकान के नीचे खड़े थे

Nov 15, 2026 - 21:13
0
जालौन में मकान का लेंटर गिरने से मजदूर की मौत:ग्रामीणों ने मलबा हटाकर बाहर निकाला, मकान के नीचे खड़े थे
जालौन के उरई कोतवाली क्षेत्र के इकलासपुरा गांव में रविवार शाम करीब 4:30 बजे पुराने मकान का लेंटर गिरने से मजदूर हरिकिशन की मौत हो गई। हादसे के समय वह मकान के नीचे खड़े थे। लेंटर गिरने से वह मलबे में दब गए। ग्रामीणों ने मलबा हटाकर निकाला लेंटर गिरने की आवाज सुनकर पड़ोसी मौके पर पहुंचे। चार-पांच लोगों ने मिलकर मलबा हटाया और हरिकिशन को बाहर निकाला। इसके बाद उन्हें मेडिकल कॉलेज उरई ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने जांच के बाद मृत घोषित कर दिया। मजदूरी करके चलाते थे परिवार का खर्च हरिकिशन की पत्नी मालती ने बताया कि उनके पति मजदूरी करके परिवार का खर्च चलाते थे। परिवार में पांच बच्चे हैं, जिनमें दो बेटियां और तीन बेटे हैं। हरिकिशन की मौत के बाद परिवार के सामने रोजी-रोटी का संकट खड़ा हो गया है। हादसे के बाद गांव में शोक का माहौल है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User