सहारनपुर में दो बाइकों की टक्कर में दो की मौत:दिल्ली-यमुनोत्री हाईवे पर हादसे में चार घायल, एक को चंडीगढ़ रेफर किया

Nov 15, 2026 - 22:16
0
सहारनपुर में दो बाइकों की टक्कर में दो की मौत:दिल्ली-यमुनोत्री हाईवे पर हादसे में चार घायल, एक को चंडीगढ़ रेफर किया
सहारनपुर के दिल्ली-यमुनोत्री हाईवे पर बादशाहीबाग और मिर्जापुर पोल के बीच रविवार रात दो बाइकों की आमने-सामने टक्कर हो गई। हादसे में दो युवकों की मौत हो गई, जबकि चार लोग घायल हो गए। घायलों में एक की हालत गंभीर बताई जा रही है, जिसे उपचार के लिए चंडीगढ़ के हायर सेंटर रेफर किया गया है। मिर्जापुर क्षेत्र के रहने वाले थे मृतक हादसे में मिर्जापुर थाना क्षेत्र के खुशहालपुर निवासी 22 वर्षीय गालिब पुत्र शाहिद और धर्मवाला निवासी 28 वर्षीय इरशाद पुत्र नानू की मौत हो गई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि दोनों बाइकों पर सवार अन्य लोग भी गंभीर रूप से घायल हो गए। चार लोग हुए घायल घायलों में सुल्तानपुर निवासी सलमान पुत्र लुकमान, प्रतिपुर, हरबर्टपुर निवासी 18 वर्षीय इब्राहिम पुत्र अबरार, मीरगढ़, बेहट निवासी 25 वर्षीय मुकीम पुत्र इकराम और 18 वर्षीय उमैऱ पुत्र फूला शामिल हैं। सभी घायलों को उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया गया। इनमें से एक युवक की हालत गंभीर होने पर उसे चंडीगढ़ के हायर सेंटर भेजा गया है, जबकि अन्य घायलों का इलाज जारी है। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजे हादसे की सूचना मिलने पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू की। चौकी प्रभारी नरेश कुमार ने बताया कि दोनों मृतकों के शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिए गए हैं। पुलिस हादसे के संबंध में आवश्यक कार्रवाई कर रही है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User