हमीरपुर में 16 नवंबर से परिवारों की स्व-गणना शुरू होगी:30 नवंबर तक ऑनलाइन दर्ज कर सकेंगे; 1 दिसंबर- 4 जनवरी तक घर-घर जाएंगे प्रगणक

Nov 15, 2026 - 22:16
0
हमीरपुर में 16 नवंबर से परिवारों की स्व-गणना शुरू होगी:30 नवंबर तक ऑनलाइन दर्ज कर सकेंगे; 1 दिसंबर- 4 जनवरी तक घर-घर जाएंगे प्रगणक
हमीरपुर में जनगणना-2027 की तैयारियां शुरू हो गई हैं। जिले के लोग 16 से 30 नवंबर तक घर बैठे ऑनलाइन अपने परिवार का ब्योरा दर्ज कर सकेंगे। इसके बाद 1 दिसंबर 2026 से 4 जनवरी 2027 तक प्रगणक घर-घर जाकर जनगणना करेंगे। जिलाधिकारी-प्रमुख जनगणना अधिकारी अशोक कुमार ने लोगों से स्व-गणना में हिस्सा लेने की अपील की है। उन्होंने बताया कि परिवार का कोई भी सदस्य भारत सरकार के पोर्टल पर जाकर जानकारी दर्ज कर सकता है। ऑनलाइन जानकारी सबमिट करने के बाद स्व-गणना आईडी (एसई आईडी) मिलेगी। इसे सुरक्षित रखना जरूरी है। घर-घर गणना के दौरान ऑनलाइन ब्योरा दर्ज कराने वाले परिवारों को सत्यापन के लिए प्रगणक को यह आईडी दिखानी होगी। शिक्षा, स्वास्थ्य और आवास की योजनाओं में मिलेगी मदद डीएम ने कहा कि जनगणना से शिक्षा, स्वास्थ्य, आवास, सड़क और पेयजल से जुड़ी योजनाओं को बनाने और लागू करने में मदद मिलती है। इसलिए प्रत्येक परिवार की सही और पूरी जानकारी दर्ज होना जरूरी है। उन्होंने जिला स्तरीय अधिकारियों, एसडीएम, तहसीलदारों, बीडीओ और निकायों के अधिशासी अधिकारियों समेत सभी विभागों के अधिकारियों-कर्मचारियों को अभियान का प्रचार-प्रसार करने के निर्देश दिए हैं। विद्यालयों, महाविद्यालयों, ग्राम पंचायतों, नगर निकायों और सार्वजनिक संस्थानों के माध्यम से लोगों को जागरूक किया जाएगा। डीएम ने लोगों से सोशल मीडिया पर फैलने वाली भ्रामक सूचनाओं और अफवाहों से बचने की अपील की। उन्होंने कहा- जनगणना से जुड़ी प्रमाणिक जानकारी के लिए भारत सरकार और जनगणना कार्य निदेशालय की आधिकारिक सूचनाओं पर ही भरोसा करें। साथ ही घर पहुंचने वाले प्रगणकों और पर्यवेक्षकों को सही जानकारी दें और उनका सहयोग करें।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User