सहारनपुर में गला रेतकर महिला की हत्या:घर में मिला शव, डायल-112 पर दी सूचना, परिजनों ने कुछ लोगों पर जताया शक
सहारनपुर में कोतवाली देहात क्षेत्र की दानिश कॉलोनी में शनिवार को एक महिला की गला रेतकर हत्या कर दी गई। महिला का शव घर में पड़ा मिला है। परिजनों ने डॉयल-112 पर सूचना दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर साक्ष्य जुटाए। वहीं, परिजनों ने कुछ लोगों पर हत्या करने का शव जाहिर किया है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस के अनुसार, शनिवार को करीब तीन बजे डायल-112 के माध्यम से महिला की हत्या की सूचना मिली। सूचना मिलते ही कोतवाली देहात पुलिस मौके पर पहुंची। जांच में महिला की पहचान दानिश कॉलोनी निवासी मंतशा पत्नी मुकीम के रूप में हुई। महिला की गला रेतकर हत्या की गई थी। घटना की जानकारी मिलने पर पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण किया। इसके बाद साक्ष्य जुटाने के लिए फील्ड यूनिट को मौके पर बुलाया गया। टीम ने घटनास्थल से आवश्यक भौतिक और तकनीकी साक्ष्य संकलित किए, ताकि हत्या से जुड़े तथ्यों का पता लगाया जा सके। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचायतनामा भरने की कार्रवाई शुरू की। इसके बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजने की प्रक्रिया की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट से महिला की मौत से संबंधित अन्य महत्वपूर्ण तथ्य सामने आ सकेंगे। पुलिस के मुताबिक, परिजनों ने कुछ व्यक्तियों पर हत्या में शामिल होने का संदेह जताया है। पुलिस परिजनों से मिली जानकारी के आधार पर संदिग्धों के संबंध में छानबीन कर रही है। हालांकि, अभी हत्या के पीछे की वजह और वारदात को अंजाम देने वालों के संबंध में स्थिति स्पष्ट नहीं हुई है। सीओ-2 विकास प्रताप सिंह चौहान ने बताया कि डायल-112 के माध्यम से हत्या की सूचना मिली थी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर घटनास्थल का निरीक्षण किया और फील्ड यूनिट से साक्ष्य संकलित कराए हैं। परिजनों की तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जाएगी। पुलिस मामले की गहनता से जांच कर रही है।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)