मंत्री सोमेंद्र तोमर के घर पहुंचे सीएम योगी:6 मिनट रुककर हुए रवाना, भाजपा नेता भी नहीं दिखे
मेरठ में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ शनिवार को कुलवंत सिंह स्टेडियम में आयोजित कार्यक्रम में शामिल होने के बाद स्वतंत्र प्रभार राज्यमंत्री सोमेंद्र तोमर के आवास पर पहुंचे। यहां मुख्यमंत्री करीब छह मिनट तक रुके। इसके बाद वह वहां से रवाना हो गए। इस दौरान मंत्री के आवास पर भाजपा का कोई अन्य बड़ा नेता मौजूद नहीं दिखाई दिया। मुख्यमंत्री का हेलिकॉप्टर चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय परिसर में बने हेलीपैड पर पहुंचा था। यहां से वह सड़क मार्ग से मंत्री सोमेंद्र तोमर के आवास पर पहुंचे। करीब छह मिनट रुकने के बाद मुख्यमंत्री वापस विश्वविद्यालय परिसर स्थित हेलीपैड पहुंचे। यहां से हेलिकॉप्टर में सवार होकर रवाना हो गए। मुख्यमंत्री के इस संक्षिप्त दौरे को लेकर राजनीतिक गलियारों में भी चर्चा रही। हालांकि, मंत्री के आवास पर रुकने के दौरान किसी अन्य भाजपा नेता की मौजूदगी नहीं दिखाई दी। पहले से तय कार्यक्रम के अनुसार पहले मुख्यमंत्री पूर्व सैनिकों के कार्यक्रम में मुख्यमंत्री शामिल हुए इसके बाद वह मंत्री के घर पहुंचे। चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय से मंत्री के घर तक पूरी सड़क पर होर्डिंग बैनर लगाए गए थे। पिछले दो दिनों से चल रही तैयारियों में सड़क बनाई गई इसके साथ ही रास्ते में सड़क किनारे खड़े पेड़ों की कटाई स्ट्रीट लाइटों की व्यवस्था भ बीती रात तक प्रशासन द्वारा की गई थी। जिस समय मुख्यमंत्री का काफिला मंत्री के घर जाने के लिए निकला तो उनकी झलक पाने के लिए सड़कों पर लोगों की भीड़ लग गई। लोगों ने गाड़ियां देखते ही नारे लगाने शुरू कर दिए।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)