खेतों में बच्चों ने मनाया बाल दिवस:गुरु महाराज की उपस्थिति में बच्चों ने दिया सांस्कृतिक प्रस्तुतियां
आगरा में दयालबाग के बहादुरपुर स्थित खेतों में 14 नवंबर को बाल दिवस के अवसर पर बच्चों ने सांस्कृतिक प्रस्तुतियां देकर उत्सव का माहौल बना दिया। गुरु महाराज प्रोफेसर प्रेम सरन सतसंगी साहब और रानी साहिबा जी की उपस्थिति में संत सुपरह्यूमन योजना के बच्चों ने विशेष कार्यक्रम प्रस्तुत किए। आयोजन सुबह और दूसरी शिफ्ट, दोनों में हुआ। सुंदर परिधानों में सजे बच्चे अपनी प्रस्तुतियां देने के लिए उत्साहित नजर आए। उनकी सहज अभिव्यक्ति और उत्साह ने उपस्थित लोगों का मन मोह लिया। इस दौरान बच्चों ने अपनी प्रतिभा और रचनात्मकता का प्रदर्शन किया। कार्यक्रम का आयोजन एग्रोइकोलॉजी-कम-प्रिसीजन फार्मिंग के तहत अरहर की कटाई से जुड़ी कृषि सेवा के दौरान किया गया। बच्चों की सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने खेतों में आयोजित बाल दिवस समारोह को यादगार बना दिया।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)