सहायक अध्यापक भर्ती परीक्षा रद्द होने की वायरल खबर फर्जी:3-4 दिसंबर को ही होगी परीक्षा,फर्जी पत्र पर FIR

Nov 19, 2026 - 19:39
0
सहायक अध्यापक भर्ती परीक्षा रद्द होने की वायरल खबर फर्जी:3-4 दिसंबर को ही होगी परीक्षा,फर्जी पत्र पर FIR
उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन आयोग (UPESSC)ने सोशल मीडिया पर सहायक अध्यापक भर्ती परीक्षा निरस्त होने संबंधी प्रसारित हो रही सूचना को पूरी तरह फर्जी, असत्य और भ्रामक बताया है। आयोग अध्यक्ष डॉ. प्रशांत कुमार ने स्पष्ट किया कि विज्ञापन संख्या 05/2026 के तहत लिखित परीक्षा निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार 3 और 4 दिसंबर 2026 को ही आयोजित होगी। फर्जी पत्र पर एफआईआर आयोग के उप सचिव संजय कुमार सिंह ने बताया कि कुछ असामाजिक व्यक्तियों या संस्था ने आयोग के आधिकारिक लेटरहेड, लोगो और नाम का दुरुपयोग करते हुए परीक्षा निरस्त होने की झूठी सूचना प्रसारित की है। इसमें उपसचिव के जाली हस्ताक्षर का भी इस्तेमाल किया गया है। इस कृत्य को गंभीरता से लेते हुए आयोग ने दोषियों के विरुद्ध कठोर विधिक कार्रवाई की प्रक्रिया शुरू कर दी है। इस संबंध में प्रयागराज के थाना कर्नलगंज में एफआईआर दर्ज कराई जा रही है। परीक्षा कार्यक्रम में कोई बदलाव नहीं डॉ. प्रशांत कुमार ने कहा कि सहायक अध्यापक (सम्बद्ध प्राइमरी) एवं सहायक अध्यापक प्राथमिक शहरी (Urban) पदों के लिए विज्ञापन 15 सितंबर 2026 को जारी किया गया था। परीक्षा की तारीखों में कोई बदलाव नहीं किया गया है और अभ्यर्थी अपनी तैयारी जारी रखें। अभ्यर्थियों से अपील आयोग ने सभी अभ्यर्थियों से अपील की है कि वे सोशल मीडिया या किसी अनाधिकृत स्रोत से आने वाली अफवाहों पर भरोसा न करें और न ही ऐसी खबरों को आगे शेयर करें। परीक्षा संबंधी हर आधिकारिक जानकारी केवल आयोग की वेबसाइट upessc.up.gov.in तथा अधिकृत एक्स हैंडल @upesscprayagraj पर प्रकाशित सूचनाओं से ही लें।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User