वाराणसी के 4 मंजिला इमारत में शार्ट सर्किट से आज:गेमिंग जोन बिल्डिंग में आग से हड़कंप, फायर ब्रिगेड भी पहुंची

Nov 19, 2026 - 19:39
0
वाराणसी के 4 मंजिला इमारत में शार्ट सर्किट से आज:गेमिंग जोन बिल्डिंग में आग से हड़कंप, फायर ब्रिगेड भी पहुंची
वाराणसी के शिवपुर थाना क्षेत्र में गुरुवार की शाम गेमिंग जोन में शार्ट सर्किट से आग लग गई। आग तब लगी जब परिसर में कई लोग मौजूद थे। हालांकि शार्ट सर्किट वाला रूम खाली था। सूचना पाकर पहुंचे स्थानीय लोगों ने मेन स्विच बंद करके आग बुझाने का प्रयास किया और कुछ देर में ही आग पर काबू पा लिया गया। सूचना पर फायर ब्रिगेड टीम भी पहुंचे जो वापस लौट गई। बताया गया कि भोजूवीर इलाके में तहसील के सामने मुराद अहमद बबलू का मकान है, इसी परिसर में ऊपर एक गेमिंग जोन चलता हैं। परिसर के ऊपरी हिस्से में शाम 6 बजे के आसपास अचानक तेज आवाज के साथ शार्ट सर्किट हुआ और आग लग गई। दुआ गेमिंग के शोरूम तक लपटे पहुंचने लगी। ऊपर खाली रूम होने के चलते कोई घटना नहीं हुई, हालांकि नीचे लोग मौजूद थे। सूचना पर स्थानीय पुलिस और दमकल के अधिकारी भी टीम के साथ पहुंचे। हालात सामान्य होने पर सभी ने राहत की सांस ली। हालांकि फायर ब्रिगेड की टीम ने पूरे परिसर का निरीक्षण किया फिर लौट गए।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User