शिक्षक संघ ने मतगणना में वोट चोरी का आरोप लगाया:राष्ट्रपति और मुख्य निर्वाचन आयुक्त को ज्ञापन भेजा, वोटों की जांच और दोबारा गिनती की मांग
फतेहपुर में उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षक संघ ने गोरखपुर-फैजाबाद शिक्षक खंड निर्वाचन क्षेत्र की मतगणना में धांधली और वोट चोरी का आरोप लगाया है। इसके विरोध में संघ ने शुक्रवार सुबह 10:20 बजे मौन जुलूस निकाला। शिक्षकों ने राष्ट्रपति और मुख्य निर्वाचन आयुक्त को संबोधित ज्ञापन जिलाधिकारी के माध्यम से भेजा। जिला अध्यक्ष वीरेन्द्र राजपूत के नेतृत्व में शिक्षकों ने पटेलनगर चौराहे से जिलाधिकारी कार्यालय तक जुलूस निकाला। इसके बाद अपनी मांगों को लेकर ज्ञापन सौंपा। पूरी मतगणना दोबारा कराने की मांग संघ ने पूरे चुनाव की दोबारा मतगणना कराने की मांग की है। साथ ही मतगणना के दौरान जिन 1,612 वोटों में फर्जीवाड़े का संदेह जताया गया है, उनकी फॉरेंसिक जांच कराने की मांग भी की। मांगें पूरी नहीं हुईं तो आंदोलन की चेतावनी प्रदर्शन को अटेवा (ऑल टीचर्स एम्पलाइज वेलफेयर एसोसिएशन) के जिला संयोजक निधान सिंह समेत कई शिक्षक संगठनों ने समर्थन दिया। संघ के नेताओं ने कहा कि मतगणना में पारदर्शिता सुनिश्चित की जाए। मांगें पूरी नहीं होने पर शिक्षक आंदोलन करने को मजबूर होंगे। ये शिक्षक रहे मौजूद ज्ञापन सौंपने के दौरान संगठन के संरक्षक तरुण सिंह, जिलाध्यक्ष वीरेन्द्र राजपूत, जिला मंत्री दिनेश कुमार सैनी, कोषाध्यक्ष विपिन गुप्ता, मीडिया प्रभारी अमित पटेल, प्रधानाचार्य कमलेश कुमार, ध्यान सिंह, बालेंद्र कुमार, सत्येंद्र कुमार, धर्मेंद्र कुमार, धर्मवीर भारती, रवि गौतम, उदयवीर सिंह राजपूत, संकटा प्रसाद शुक्ला, विजयपाल सिंह, अशोक कुमार शर्मा और मनोज कुमार तिवारी समेत सैकड़ों शिक्षक व अन्य लोग मौजूद रहे।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)