आगरा नगर निगम सदन आज:हंगामेदार होने के आसार, सफाईकर्मियों की नियुक्ति, नाला सफाई समेत उठाए जाएंगे कई मुद्दे

Nov 06, 2026 - 11:04
0
आगरा नगर निगम सदन आज:हंगामेदार होने के आसार, सफाईकर्मियों की नियुक्ति, नाला सफाई समेत उठाए जाएंगे कई मुद्दे
आगरा नगर निगम के 17 वें अधिवेशन की बैठक आज सुबह 12 बजे से निगम सभागार में होगी। कई महीने बाद हो रहे सामान्य सदन के हंगामेदार होने के आसार हैं। पार्षदों ने प्रश्नकाल में 41 सवालों का पेपर वर्क कर के रखा हैं। जिससे अधिकारियों को घेरने की तैयारी है। इनमें ज्यादातर सवाल वित्तीय अनियमितताओं से जुड़े हैं। अधिकारियों को एमएनटी वर्कशॉप में डीजल आवंटन में गड़बड़ी, आउटसोर्सिंग कर्मचारियों की संदिग्ध नियुक्तियों, सड़क पर पानी के छिड़काव के नाम पर पांच गुना फर्जी बिलिंग, नाला सफाई के छह करोड़ रुपये पानी में बहाने और निर्माण कार्यों में चालीस प्रतिशत तक कम रेट पर टेंडर देने के सवालों का जवाब देना होगा ।सदन में करीब एक सौ अड़तालीस प्रस्ताव भी रखे जाएंगे। इनमें सफाई व्यवस्था, पानी के छिड़काव, सड़कों की मैकेनिकल सफाई और वार्डों के विकास से जुड़े मुद्दे प्रमुख हैं। विपक्षी पार्षदों का कहना है कि जनता के पैसे का दुरुपयोग हुआ है और अब जवाब देना ही होगा।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User