श्रावस्ती में 30 नवंबर तक घर बैठे कर सकेंगे स्वगणना:जनगणना के लिए पोर्टल पर भरने होंगे 40 सवाल, मिलेगी यूनिक आईडी
श्रावस्ती में सोमवार से जनगणना-2027 के लिए स्वगणना की प्रक्रिया शुरू हो गई। DM अन्नपूर्णा गर्ग ने आधिकारिक पोर्टल पर अपनी जानकारी दर्ज कर अभियान की शुरुआत की। उन्होंने लोगों से ऑनलाइन स्वगणना करने की अपील की। यह प्रक्रिया 16 से 30 नवंबर 2026 तक चलेगी। पोर्टल पर 40 सवालों के देने होंगे जवाब प्रशासन के मुताबिक, स्वगणना के लिए नागरिकों को आधिकारिक पोर्टल पर 40 सवालों के जवाब भरने होंगे। इनमें व्यक्ति और उसके परिवार से जुड़ी जानकारी मांगी जाएगी। प्रक्रिया पूरी होने के बाद एक आईडी मिलेगी, जिसे सुरक्षित रखना होगा। एक दिसंबर से घर-घर पहुंचेंगे प्रगणक स्वगणना पूरी होने के बाद एक दिसंबर 2026 से चार जनवरी 2027 तक प्रगणक घर-घर जाकर जनगणना करेंगे। इस दौरान नागरिकों को ऑनलाइन स्वगणना के समय मिली आईडी प्रगणक को देनी होगी, ताकि पहले दर्ज की गई जानकारी की जांच की जा सके। जनप्रतिनिधियों ने भी की ऑनलाइन स्वगणना DM अन्नपूर्णा गर्ग ने लोगों से तय समय में स्वगणना पूरी करने की अपील की। उन्होंने कहा कि परिवार के सदस्यों और आसपास रहने वाले लोगों को भी इसके लिए प्रेरित करें। अभियान में सांसद रामशिरोमणि वर्मा, जिला पंचायत अध्यक्ष दद्दन मिश्रा, विधायक श्रावस्ती रामफेरन पांडेय, विधायक भिनगा इंद्राणी वर्मा, भाजपा जिलाध्यक्ष डॉ. मिश्रीलाल वर्मा और अपर जिलाधिकारी ललित कुमार ने भी ऑनलाइन स्वगणना की। इनके अलावा अन्य जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों और कर्मचारियों ने भी इसमें हिस्सा लिया।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)