अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार चौकीदार की मौत:बदायूं में होटल से खाना खाने के बाद कोल्ड स्टोर लौट रहे थे
बदायूं में सोमवार दोपहर 1.30 बजे अज्ञात वाहन की टक्कर से कोल्डस्टोर के चौकीदार की मौत हो गई। वह खाना खाकर ड्यूटी पर लौट रहा था। हादसे के बाद आरोपी ड्राइवर वाहन लेकर फरार है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। घटना फैजगंज बेहटा थाना क्षेत्र की है।
जानिए पूरा मामला… मूसाझाग थाना क्षेत्र के सैंजनी गांव निवासी 19 वर्षीय दुर्वेश पिता रामपाल सिंह, मुड़िया धुरेकी स्थित कोल्डस्टोर में चौकीदारी करता था। नौकरी के चलते वह कोल्डस्टोर परिसर में ही रहता था। दोपहर करीब 1:30 बजे वह खाना खाने दुर्गेश होटल गया था। लौटते समय बदायूं-चंदौसी रोड पर कोल्डस्टोर के सामने अज्ञात वाहन ने उसे टक्कर मार दी। दुर्वेश सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गया और मौके पर ही उसकी मौत हो गई। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने घटनास्थल का जायजा लिया और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। परिजनों को हादसे की जानकारी दी गई।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)