श्रावस्ती में 38 युवाओं के कर्ज आवेदन अटके:43 में सिर्फ 5 आवेदन ही हुए मंजूर, DM ने बैंक अधिकारियों को लगाई फटकार
श्रावस्ती में कारोबार शुरू करने के लिए कर्ज मांगने वाले युवाओं के आवेदनों की मंजूरी की रफ्तार धीमी है। जिला उद्योग बंधु की बैठक में सामने आया कि एक जनपद एक उत्पाद (ODOP) योजना के तहत भेजे गए 43 आवेदनों में अब तक सिर्फ पांच मंजूर हुए हैं। इस पर DM मनोज कुमार राय ने बैंक अधिकारियों को प्रक्रिया तेज करने के निर्देश दिए। ODOP के तहत तीन का लक्ष्य गुरुवार को कलेक्ट्रेट सभागार में DM की अध्यक्षता में मुख्यमंत्री युवा उद्यमी विकास अभियान, मुख्यमंत्री युवा स्वरोजगार योजना और ODOP की समीक्षा हुई। बैठक में बताया गया कि वित्तीय वर्ष 2026-27 में ODOP योजना के तहत जिले का लक्ष्य तीन है। इसके लिए अलग-अलग बैंक शाखाओं को 43 आवेदन भेजे गए हैं। इनमें पांच आवेदन मंजूर हुए हैं, जबकि छह आवेदकों को कर्ज देने की कार्रवाई की गई है। स्वरोजगार योजना में 11 आवेदन मंजूर मुख्यमंत्री युवा स्वरोजगार योजना के तहत 59 का लक्ष्य निर्धारित है। इसके सापेक्ष अब तक 11 आवेदन मंजूर किए गए हैं। इन 11 आवेदकों को कर्ज देने की कार्रवाई भी की गई है। पात्र युवाओं को प्राथमिकता से दें कर्ज DM मनोज कुमार राय ने बैंक शाखा प्रबंधकों से कहा कि अधिक से अधिक पात्र आवेदनों को मंजूरी दी जाए। सरकारी योजनाओं का लाभ युवाओं तक पहुंचाने के लिए कर्ज मंजूरी की प्रक्रिया में तेजी लाई जाए। उन्होंने अधिकारियों को उद्यम शुरू करने के इच्छुक लोगों की समस्याओं का प्राथमिकता से समाधान करने और पात्र उद्यमियों को समय पर कर्ज उपलब्ध कराने के निर्देश दिए।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)